Sanam Teri Kasam Re-Release Collection Day 2 : 9 साल पहले फ्लॉप हुई थी सनम तेरी कसम, रि-रलीज में मचाया गदर

Published by :Divya Keshri
Published at :09 Feb 2025 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Box Office Day 12

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Day 2: हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम थियेटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म सबसे पहले साल 2016 में रिलीज हुी थी. रि-रिलीज में मूवी ने दो दिन में तगड़ी कमाई कर ली.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Day 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म सनम तेरी कसम फिर से नौ सालों बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर उस समय फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि फ्लॉप होने के बाद भी मूवी ने सिनेमा प्रेमियों के दिल में खास जगह बना ली. रि-रिलीज के बाद मूवी ने दो दिनों में शानदार कमाई कर ली. फिल्म ने दो दिन के कलेक्शन में ही इसके लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया.

सनम तेरी कसम का सिनेमाघरों में छाया जादू

किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम इतनी पॉपुलर हो जाएगी कि फिल्म को नौ साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित है. इसमें हर्षवर्धन राणे ने इंदर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सरु का किरदार निभाया था. जब मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी तब इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 8 करोड़ रुपये था, जबकि इसने दो दिन में ये आंकड़ा पार कर लिया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन मूवी ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 9 करोड़ रुपये कलेक्शन

पद्मावत देखने में दर्शक नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित पद्मावत साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में काम किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब रिलीज के सात साल बाद मूवी को फिर से 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. रि- रिलीज के बाद मूवी को दर्शकों से कोई खास रिस्पांस देखने को नहीं मिल रहा. ओपनिंग डे पर मूवी ने सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Thandel Box Office Day 2: नागा चैतन्य की मूवी थंडेल हिट हुई या फ्लॉप? लवयापा- बैडएस रविकुमार का निकला दम

यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office 2: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार ने लवयापा को दूसरे दिन धो डाला, जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola