ePaper

Manisha Rani के लिए एल्विश नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान हैं बिग बॉस OTT 2 के रियल विनर, कहा- तूने भले ही ट्रॉफी...

Updated at : 16 Aug 2023 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Manisha Rani के लिए एल्विश नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान हैं बिग बॉस OTT 2 के रियल विनर, कहा- तूने भले ही ट्रॉफी...

बिग बॉस ओटीटी 2 में अभीषा की जोड़ी काफी फेमस हुई. अब घर से बाहर निकलने के बाद भी मनीषा और अभिषेक एक दूसरे संग फोटोज-वीडियोज शेयर कर दोस्ती गोल्स दे रहे हैं. एक लेटेस्ट वीडियो में मनीषा ने अभिषेक को रियल विनर बताया.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के बाहर भी मनीषा रानी अभिषेक मल्हान की सच्ची दोस्त साबित हो रही हैं. मनीषा और उनके पिता ने अभिषेक से अस्पताल में मुलाकात की, जहां वह डेंगू का इलाज करा रहे हैं.

undefined

मनीषा ने अपने दोस्त संग मिलने का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में मनीषा जैसे ही अस्पताल के कमरे में पहुंची, वह दोड़ने लगी और जाकर अभिषेक को गले लगा लिया. अभिषेक अपने बिस्तर से उठे और मुस्कुराने लगे.

undefined

जहां अभिषेक मरीज वाले कपड़े पहने हुए थे, वहीं मनीषा ने गुलाबी रंग का कुर्ता और रंगीन दुपट्टा पहना हुआ था. मनीषा ने अभिषेक के बाल ठीक किये और उनसे ढेर सारी बातें की.

undefined

वीडियो साझा करते हुए मनीषा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के हीरो… ओय, तूने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन तूने पूरे भारत का दिल जीता है. और मेरे लिए तू हमेशा से ही विजेता है.”

undefined

उन्होंने आगे कहा, “और बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया. उसमें से खास तेरे जैसा दोस्त मिला मुझे. अगर इस सीज़न में तू नहीं होता तो मेरी जर्नी बहुत मुश्किल होती शायद और उम्मीद है हमारी दोस्ती हमेशा ऐसी ही रहेगी.”

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में मनीषा रानी सकेंड रनरअप रहीं, जबकि अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे. एल्विश यादव सीजन के विजेता रहें और उन्हें चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये नकद राशि मिली.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola