Malaika Arora Father Last Rites: पापा को आखिरी बार अलविदा कहते हुए इमोशनल हुई मलाइका-अमृता, मां का भी बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
Malaika Arora Father Last Rites: पापा को आखिरी बार अलविदा कहते हुए इमोशनल हुई मलाइका-अमृता, मां का भी बुरा हाल

Malaika Arora Father Last Rites: मलाइका अरोड़ा के पिता ने बीते दिनों अपने आवास से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था. आज उनका अंतिम संस्कार होना है. अपने पापा को आखिरी बार अलविदा कहने जा रही मलाइका और अमृता काफी इमोशनल दिखी. उनकी मां के भी आंसू में था.

विज्ञापन

Malaika Arora Father Last Rites: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हर किसी के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने अपनी इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और इसमें मौत का कारण चोट बताया गया है. आज अनिल मेहता का अंतिम संस्कार है, ऐसे में मलाइका और अमृता को अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प संग स्पॉट किया गया.

मलाइका की मां की दिखी ऐसी हालत

अपने पापा को आखिरी बार अलविदा कहने जा रही मलाइका और अमृता काफी इमोशनल दिखी. उनकी मां भी आंसू में ही थी. जब वे कार की ओर बढ़े तो मलाइका के बेटे अरहान खान ने जॉयस पकड़ रखा था और उन्हें हौसला दे रहे थे. मलाइका अपने पिता की चहेती थी. उन्हें अक्सर अपने पापा के साथ लंच और डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया जाता था.

कुछ ऐसे अरबाज खान भी अपनी पत्नी संग श्मशान घाट पहुंचे

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा संग पहुंचे. पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अरबाज के चेहरे पर परेशानी साफ तौर पर देखी जा सकती है. जब अनिल के दुखद निधन की खबर आई तो अरबाज खान उनके घर पर पहुंचने वाले पहले लोगों में से थे. उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और बहन अलवीरा अग्निहोत्री को भी आयशा मनोर में जाते देखा गया, जहां अनिल जॉयस के साथ रहते थे. करीना कपूर खान, करिश्मा और सैफ भी अपने दोस्त का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे.

मलाइका ने पिता के लिए किया ये इमोशनल पोस्ट

मलाइका ने पिता के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है. वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे. इस नुकसान से हमारा परिवार गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं. हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं.”

Also Read- Malaika Arora के पिता की मौत पर मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से लेकर पूरा खान परिवार पहुंचा

Also Read- Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अपने पापा को आखिरी बार अलविदा कहने जा रही मलाइका और अमृता काफी इमोशनल दिखी. उनकी मां भी आंसू में ही थी. जब वे कार की ओर बढ़े तो मलाइका के बेटे अरहान खान ने जॉयस पकड़ रखा था और उन्हें हौसला दे रहे थे. मलाइका अपने पिता की चहेती थी. उन्हें अक्सर अपने पापा के साथ लंच और डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया जाता था.