अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं हुई शामिल, फैंस बोले- ब्रेकअप हो गया है क्या…

Updated:
विज्ञापन

Arjun Kapoor Malaika Arora

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक साथ हैं. हाल ही में खबरें आई थी कि स्टार्स का ब्रेकअप हो गया है. अब बीते दिनों अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी हुई, जिसमें मलाइका कहीं भी दिखाई नहीं दी. अब फैंस फिर से कह रहे हैं कि क्या सच में दोनों का ब्रेकअप हो गया है क्या.

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दी है, जी हां आपने सही पढ़ा. दरअसल बीते दिनों अर्जुन की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी. हालांकि जिस अदाकारा पर सबकी नजरें टिकी हुई थी, वह मलाइका अरोड़ा थीं. एक्ट्रेस के न आने से इंटरनेट पर नेटिजन्स क्यास लगाने लगे कि अब कपल साथ नहीं है. हालांकि स्टार्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है.

विज्ञापन

अर्जन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका नहीं हुई शामिल

2019 से अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं देखा गया. इसी बीच, अर्जुन के चाचा और चाची, संजय कपूर और पत्नी महीप कपूर, अपने भतीजे के जन्मदिन के जश्न के लिए उनके घर पहुंचे. अभिनेता वरुण धवन भी अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अर्जुन को शुभकामनाएं देने पहुंचे. इसके अलावा शनाया कपूर, मोहित मारवाह, आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स भी बर्थडे बॉय को विश करने के लिए आए.

Also Read- मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को डेट कर रही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी! फैंस बोले- बॉलीवुड का नया कपल

Also Read- Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस देख होंगे खुश

Also Read- मलाइका अरोड़ा संग शादी करने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बार जब हम उस फेज…

क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया है ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल में से एक है. दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता था. हालांकि बीते कई महीनों से स्टार्स साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं. खबर आ रही थी कि अब ये दोनों साथ नहीं हैं. पिछले महीने, अर्जुन और मलायका के बीच ब्रेकअप की अफवाहें तब उड़ीं जब पिंकविला को एक सूत्र ने बताया कि मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत खास रिश्ता था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे. उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे.’ हालांकि, मलाइका के मैनेजर ने इन अफवाहों को महज रूमर्स बताया.

अर्जुन कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ में देखा गया था. वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर भी हैं. फिल्म में अर्जुन विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं. मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी और वे अरहान खान के माता-पिता हैं. हालांकि, 2017 में वे अलग हो गए.

Also Read- अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया पूरा सच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola