मलाइका अरोड़ा संग शादी करने पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बार जब हम उस फेज…

अर्जुन कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर अब रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आए. जहां उन्होंने मलाइका संग अपने रिश्ते पर बात की है.

कॉफी विद करण 8 के हालिया एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर के साथ अर्जुन कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली. दोनों स्टार्स काफी हैंडमस और डैसिंग लग रहे थे. होस्ट और फिल्म निर्माता करण जौहर ने अर्जुन से कई पर्सनल बातें की. जिसमें डेटिंग, शादी और ट्रोलिंग शामिल थी.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करते हैं. फिल्म निर्माता ने ‘गुंडे’ अभिनेता से पूछा कि क्या नेगिटिव और 9 साल की उम्र के अंतर ने मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया है.

जवाब में अर्जुन ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि आप पर असर पड़ेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नेगिटिव कमेंट अक्सर यूजर्स की परवरिश और संस्कार को दिखाते हैं.

एक्टर ने कहा, “ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो प्रभावित नहीं हो रहा है, यह इससे निपटने के बारे में है, लेकिन यह उन लोगों की परवरिश और उनकी संस्कृति को भी दर्शाता है, जो ऐसे कमेंट्स करते हैं. आप यह भी जानते हैं कि वे आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.”
जब करण ने अर्जुन कपूर से पूछा कि क्या वह एक कदम आगे बढ़कर मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, तो अभिनेता ने शो में ईमानदारी से जवाब देने की इच्छा व्यक्त की.

एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे सम्मानजनक बात यह है कि एक बार जब हम उस फेज तक पहुंच जाएं और एक साथ आकर इस बारे में बात करें.”

अर्जुन कपूर ने कहा, ”मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं. इन खुशियों को हम काफी अच्छे से जी रहे हैं. हालांकि शादी को लेकर मैं अभी बात नहीं करना चाहता हूं, ये बातें काफी पर्सनल है और इसे अकेले में ही डिसकस करना चाहिए.”
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिश्ते ऑफिशियल किया था. कपल अक्सर एक दूसरे संग फोटोज खींचते हैं और प्यार बरसाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










