अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया पूरा सच

Arjun Kapoor and Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों ने बीते दिन खूब सुर्खियां बटोरीं. एक रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. जिसके बाद उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए. अब इसपर सच्चाई सामने आई है.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में पार्टीज, हैंगआइट करते दिख जाते थे. सोशल मीडिया पर भी लवबर्ड्स एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते थे. वहीं, बीते दिन उनके कथित ब्रेकअप की खबरों से गॉसिप का बाजार गर्म हो गया. इसपर मलाइका और अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन एक्ट्रेस के मैनेजर ने इसपर रिएक्ट किया है.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नहीं हुआ ब्रेकअप
पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और अब वो साथ में नहीं है. मलाइका के मैनेजर ने पुष्टि की है कि वह अभी भी अर्जुन को डेट कर रही हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “नहीं नहीं. ये सब अफवाहें हैं.” गौरतलब है कि पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में हमेशा खास जगह रखेंगे. उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखेंगे. वे किसी को भी अपने रिश्ते को खराब करने या उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे.”
Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कर दी ऐसी पोस्ट, फैंस देख होंगे खुश
Malaika Arora ने पहनी 1 लाख की गोल्डन ड्रेस, तसवीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल
अर्जुन कपूर इन फिल्मों में आएंगे नजर
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अगली बार मेरी पत्नी के रीमेक में दिखेंगे. फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह काम कर रही है. इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की मूवी सिंघम अगेन में विलेन के किरदार में नजर आएंगे. मूवी में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण भी है. वहीं, मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो पिछली बार डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में बतौर जज के रुप में दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










