Lock Upp में बवाल! जीशान खान ने Azma Fallah पर उठाया हाथ, कंगना रनौत ने लिया बड़ा फैसला

'लॉकअप' के लेटेस्ट एपिसोड में आजमा फलाह औऱ जीशान खान में जबरदस्त लड़ाई होती है. आजमा, जीशान की गर्लफ्रेंड रिहाना पंडित के लिए उल्टा- सीधा कहती है. हालांकि जीशान उसे ऐसे कहने से मना करता है, लेकिन वो नहीं सुनती.
Lock Upp: कंगना रनौत के रिलयिटी शो ‘लॉकअप’ से हाल ही में मंदाना करीमी बाहर हुई थी. लेकिन सप्ताह के शुरुआत में ही जीशान खान और आजमा फलाह के बीच जबरदस्त लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला. लड़ाई की शुरुआत आजमा द्वारा जीशान पर उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में एक टिप्पणी करने से होती है. जिसके बाद वो काफी भड़क जाता है और उसपर हाथ उठा देता है.
दरअसल, ‘लॉकअप’ के लेटेस्ट एपिसोड में आजमा फलाह औऱ जीशान खान में जबरदस्त लड़ाई होती है. आजमा, जीशान की गर्लफ्रेंड रिहाना पंडित के लिए उल्टा- सीधा कहती है. हालांकि जीशान उसे ऐसे कहने से मना करता है, लेकिन वो नहीं सुनती. इस बीच वो आजमा को मारने आता है लेकिन सारे लो उसे रोक लेते है.
आजमा फलाह की बातें सुनने के बाद जीशान खान उसका सारा सामान फेंक देते है. उसका सूटकेस, मेकअप का सामान, दवाइयां सारी चीज वो फेंक देते है. वो आजमा को कहते है कि, ‘उसे बोलो चुप रह, मैं उसका मुंह पकड़कर उसके जबड़ों को अलग कर दूंगा और टुकड़े कर दूंगा.’ साथ ही ये भी धमकी देते हुए कहते है कि वो उनका चेहरा हथौड़े से तोड़ देंगे.
जीशान खान इतना तक ही नहीं रूकते. आजमा के हाथ से वो झाड़ू लेते है और उसके चेहरे पर मार देते है. पायल रोहतगी उसे रोकने के लिए आती है तो वो उन्हें भी धक्का दे देते है. ये लड़ाई और भी बढ़ जाता है जिसके बाद सारे कंटेस्टेंट उसे रोकने आते है. बता दें कि शो में अभी तक इतनी जबरदस्त लड़ाई किसी के बीच नहीं हुई है.
होस्ट कंगना रनौत और करण कुंद्रा दोनों ने इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीशान का पत्ता कट चुका है. वो अपने इस बर्ताव की वजह से शो से बाहर हो चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




