Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से 25 साल बाद टीवी पर वापसी पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पार्ट टाइम जॉब…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी 25 साल बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लौट रही हैं. इस बीच उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए शो को ‘साइड प्रोजेक्ट’ बताया. आइए बताते हैं पूरी बात.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन बहुत जल्द टीवी पर आने वाला है और इस बार भी इसमें मुख्य किरदार में स्मृति ईरानी नजर आएंगी. हाल ही में इस शो का फर्स्ट लुक प्रोमो जारी किया गया, जिसमें तुलसी यानी स्मृति को फिर से साड़ी पहने हुए, अपने पुराने अंदाज में देखा गया. सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
इस बीच एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने इस शो के बारे में बात करते हुए इसे “साइड प्रोजेक्ट” बताया है. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है.
‘पार्ट टाइम एक्टर हूं…’
NDTV के साथ इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी साइड प्रोजेक्ट है. एक प्रोजेक्ट किसी एक अकेले शख्स का नहीं होता है. इसमें एक साथ कई सारे एक्टर्स साथ आते हैं. कई सारे राइटर्स साथ आते हैं. मैं बहुत खुश हूं कि इतने लोगों में से मुझे पहचान मिली लेकिन मैं फुल टाइम पॉलिटिशियन हूं और पार्ट टाइम एक्टर हूं. जैसे कि कई पॉलिटिशियन पार्ट टाइम लॉयर, टीचर और जर्नलिस्ट होते हैं. मैं बस एक ही समय पर ये सब कर रही हूं, जिसे समझ पाना मुश्किल है. मैं ही तो सुर्खियों में हूं.’
‘सिनेमा ने छुआ तक नहीं था…’
एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन ने आगे कहा, ‘शो में 25 साल पहले मैरिटल रेप, एडल्ट साक्षरता, इच्छामृत्यु के बारे में बात की गई थी. ये ऐसे मुद्दे थे जिन्हें मुख्यधारा के सिनेमा ने छुआ तक नहीं था. हमने इसे एक टीवी शो में दिखाया, फैमिली देखती थी. किसी को भी ये समझने की जरूरत है 25 साल पहले समान सैलरी जैसा कॉन्सेप्ट नहीं था. हमने सैलरी में समानता लाई जहां किसी की टैलेंट और जेंडर के आधार पर तय किया जाता था कि उसे कितना पे किया जाएगा. एकता कपूर को 10:30 का स्लॉट दिया गया था, जो एक मरा हुआ स्लॉट था और हमने प्राइम टाइम बनाया.’
यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का प्रोमो रिलीज, 25 साल बाद स्मृति ईरानी की धमाकेदार वापसी इस दिन से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










