Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने मिहिर पर लगाया ये आरोप, परी ने गोद ली हुई बच्ची होने का किया खुलासा
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2025 6:34 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 तुलसी और मिहिर फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस इसकी लेटेस्ट कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. लेटेस्ट कहानी में दर्शकों ने देखा कि तुलसी ने मिहिर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. इधर परी ने नोइना के सामने गलती से खुलासा कर दिया कि वह गोद ली हुई बेटी है और तुलसी अपने सगे बच्चों को ज्यादा प्यार करती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. जहां तुलसी, मिहिर को बताती है कि नंदिनी का उसके प्रति व्यवहार काफी बदल गया है. वह कहती है कि वह भी परी से प्यार करती है, लेकिन उसे नंदिनी से बात करने से पहले सोचना चाहिए. मिहिर जवाब देता है कि अगर नंदिनी जा रही है, तो उसे अपने बच्चों के साथ जाना चाहिए. तुलसी कहती है कि वह बेटी और बहू में अंतर क्यों कर रहा है.
नोइना परी को पढ़ाई के लिए करती है मोटिवेट
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ट्रैक में कुछ अलग हुआ. जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, क्योंकि नोइना परी से मिलने आती है. वह परी को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करती है. परी चाहती है कि तुलसी उसे नोइना की तरह अच्छी तरह समझे. मिहिर बीच में आता है और परी के नजरिए को बदलने की कोशिश करता है. नोइना और परी एक साथ कार में जाती है. परी नोइना की तारीफ करती है.
परी ने खुलासा किया वह गोद ली हुई है
परी कहती है कि तुलसी, मिहिर को पूरी तरह समझ नहीं पाती और मिहिर भी खुद को गलत समझ रहा है. परी खुशी जाहिर करती है कि उसके पिता को नोइना जैसी दोस्त मिली. बातों ही बातों में परी नोइना को बता देती है कि वह गोद ली हुई है और तुलसी अपने सगे बच्चो को ज्यादा एहमियत देती है.
नोइना ने मिहिर की चिंता को गलत समझा
मिहिर, विक्रम को नोइना से बात करने की सलाह देता है, फिर उसे पापड़ी चाट पार्टी में आने के लिए इनवाइट करता है. नाश्ते का आनंद लेते हुए, मिहिर नोइना के लव लाइफ के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करता है और कहता है कि वह सच्चे प्यार की हकदार है. वह कहता है कि उसमें कोई कमी नहीं है, वह इतनी अच्छी है कि कोई भी उसपर आसानी से फिदा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










