क्योंकि सास भी कभी बहू थी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मुन्नी ने किया नोइना का पर्दाफाश

Updated:
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 9th April Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. मुन्नी ने नोइना का पर्दाफाश किया, पुलिस की कार्रवाई हुई और ब्लैकमेल का सच सामने आया. मिहिर की तलाश और तुलसी का राज कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इस हफ्ते दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. नोइना के ड्रामे का पर्दाफाश होने वाला है और मेकर्स इस ड्रामे के जरिए खूब टीआरपी बढ़ाने में जुटे हैं. इसी बीच मिहिर अपनी पत्नी तुलसी को खोजने में पूरी तरह व्यस्त हैं, जबकि तुलसी किसी बड़े राज का पता लगाने गई हैं.

विज्ञापन

नोइना की बहन और ब्लैकमेल का खेल

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब नोइना अपनी बहन सुचित्रा के हाथों ब्लैकमेलर को पैसे भेजती हैं. यह कोशिश उसका नकली कैंसर का राज छुपाने की है. लेकिन सबकुछ मुन्नी की नजरों से बच नहीं पाता. मुन्नी देख लेती हैं कि सुचित्रा किसी शख्स को पैसे दे रही है और यह बात तुरंत घरवालों को बता देती हैं.

मिहिर का गुस्सा और सवालों की झड़ी

मुन्नी की रिपोर्ट के बाद मिहिर के सामने सारी पोल-पट्टी खुल जाती है. मिहिर अपना गुस्सा नहीं रोक पाते और नोइना व उसकी बहन से कई सवाल पूछते हैं। इस दौरान नोइना एक नई कहानी बुनती हैं. वह दावा करती हैं कि सुचित्रा डेटिंग ऐप पर किसी शख्स को डेट कर रही थी और वही उसे ब्लैकमेल कर रहा था. पैसे भेजने की यह कहानी वह मिहिर के सामने पेश करती हैं.

पुलिस की दखल और बड़ा खुलासा

मिहिर और घरवालों को नोइना की कहानी पर भरोसा नहीं होता. इस वजह से शांतिनिकेतन में पुलिस तक पहुंच जाती है. पुलिस सुचित्रा और नोइना से इस मामले के सबूत मांगती है, लेकिन वे नहीं दे पाती हैं. तब पुलिस सुचित्रा को पकड़ने की कोशिश करती है. डर के मारे सुचित्रा अंततः सच बताने का फैसला करती हैं.

आगे क्या होगा?

अब देखना यह है कि सुचित्रा अपनी बहन नोइना की सारी पोल खोलती हैं या फिर एक नया ड्रामा शुरू होगा. इस हफ्ते के एपिसोड में ड्रामा, रहस्य और भावनाओं का पूरा मिश्रण दर्शकों को बांधे रखेगा.

यह भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, वसुंधरा और अनुपमा की टकराहट से बढ़ेगा ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola