Shraddha Arya : कुंडली भाग्य की प्रीता का सेट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, नई नवेली दुल्हन पर हुई फूलों की बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 6:17 PM
Shraddha Arya Welcomes On Set : टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद एक बार फिर से कुंडली भाग्य के सेट पर वापसी कर ली है. इस दौरान क्रू मेम्बर्स ने एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत गिया.
Shraddha Arya Welcomes On Set : टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya ) को हर कोई जानता है. जी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में श्रद्धा प्रीता का रोल निभाती हैं. इस किरेदार से एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो चुकी हैं. हाल ही में श्रद्धा ने अफसर राहुल शर्मा के संग शादी रचाई है. उनकी वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. सारे फोटोज में श्रद्धा और राहुल को फैंस ने जमकर पसंद किया था.
अब श्रद्धा आर्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने शादी के बाद काम पर वापसी कर ली है. एक्ट्रेस कुंडली भाग्य के सेट पर देखी गई. वहीं टीम मेंबर्स ने इस दौरान उनका जमकर स्वागत किया. टीम ने मिलकर अदाकारा पर गुलाब के फूलों की बरसात करवाई. हालांकि श्रद्धा थोड़ी शर्माती हुई दिखाई दी.
https://www.instagram.com/p/CWrtYQPj1ij/
श्रद्धा आर्या का ये वीडियो उनके एक फैनपेज ने शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लग रही थी. एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का शूट पहना हुआ था. इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा लिया हुआ था. वहीं बालों को उन्होंने खुले हुए कर्ल किया था. उनकी पिंक ब्यूटी के फैंस कायल हो रहे हैं.
आपको बता दें कि टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) बीते 16 नवंबर को इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब श्रद्धा की शादी के बाद की तसवीरें वायरल हो रही है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










