'चुरा के दिल मेरा गोरिया चली' गाने पर दिखा कुंडली भाग्य के 'करण' और 'प्रीता' का अनोखा अंदाज, खूब वायरल हो रहा VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Oct 2020 6:47 AM
Kundali Bhagya karan preeta video : जी टीवी का पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)' एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है. शो के लीड कैरेक्टर प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और करण यानी धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके है. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण प्रीता को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागते नजर आ रहे है.
Kundali Bhagya karan preeta video : जी टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)’ एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है. शो के लीड कैरेक्टर प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और करण यानी धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके है. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण प्रीता को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागते नजर आ रहे है.
श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें धीरज धूपर श्रद्धा के पीछे भागते नजर आ रहे है. बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’ इस वीडियो को और भी शानदार बना रहा है. दोनों को वीडियो में मस्ती करते देख फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहे है. बता दें कि ये गाना अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का है.
https://www.instagram.com/p/CGSC2jjgSjB/
इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है. एक ने लिखा, ‘काश ये रियल में दोनों पति-पत्नी होते’. एक ने लिखा, ‘दिल चुरा लिया है बस’. एक ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते है’. एक ने लिखा, ‘बेस्ट कपल’. वहीं, फैंस करण और प्रीता को यूं साथ में देखकर बेहद खुश है और लगातार कमेंट कर अपनी राय दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CGXRc69Arpk/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘एक लड़की को’ सॉन्ग पर भिड़े की बेटी ‘सोनू’ का VIDEO वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस कर रहे ये कमेंट
इन सीरियल्स में किया है काम
एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.
इस वजह से तोड़ दी थी सगाई
श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










