ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'एक लड़की को' सॉन्ग पर भिड़े की बेटी 'सोनू' का VIDEO वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस कर रहे ये कमेंट

Updated at : 20 Oct 2020 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'एक लड़की को' सॉन्ग पर भिड़े की बेटी 'सोनू' का VIDEO वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस कर रहे ये कमेंट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : सब टीवी पर आने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 12 सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है. इस शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी (Palak Sidhwani) निभा रही हैं. असल जिंदगी में पलक काफी खूबसूरत है और आये दिन अपनी वीडियोज के कारण चर्चा में रहती है. अब पलक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : सब टीवी पर आने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 12 सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है. इस शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी (Palak Sidhwani) निभा रही हैं. असल जिंदगी में पलक काफी खूबसूरत है और आये दिन अपनी वीडियोज के कारण चर्चा में रहती है. अब पलक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है.

पलक सिद्धवानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपना स्लो मोशन वीडियो बनाया था, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, ‘इतने सुन्दर आउटफिट में अगर स्लो-मोशन वीडियो नहीं बनाया, तो फिर क्या किया’. वीडियो में पलक येलो आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/B94HQ8BJ7xa/

एक्ट्रेस की ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसन्द आ रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना प्ले हो रहा है, जिसपर पलक के एक्सप्रेशन देखने लायक है. वहीं, फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, ‘आप हर ड्रेस में क्यूट लगती है’. एक ने लिखा, ‘आप मेरे दिल के बहुत करीब हो’. एक ने लिखा, ‘खूबसूरत लड़की’. एक ने लिखा, ‘आउटफिट की सुन्दरता बढ़ाना कोई आप से सीखें’.

https://www.instagram.com/p/B91VVzGpOXX/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या विश्वामित्र बने ‘अय्यर’ की तपस्या भंग कर पाएगी मेनका बनीं ‘बबीता’? PHOTOS

अंजलि भाभी के साथ वीडियो

इससे पहले पलक का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक्‍ट्रेस सुनैना फौजदार के साथ डांस करती नजर आई थी. अभिनेत्री सुनैना फौजदार ने हाल ही में शो में इंट्री की है और वह ‘तारक’ की पत्‍नी ‘अंजलि’ का किरदार निभा रही हैं. इस वीडियो में दोनों फेमस सिंगर ध्‍वनि भानुशाली के सुपरहिट सॉन्‍ग लेजा रे सॉन्‍ग पर डांस स्‍टेप्‍स करती नजर आई.

https://www.instagram.com/p/CGSgeJDhfRK/

ऐड फिल्‍म्‍स में नजर आ चुकी हैं

सोनू का किरदार अब निधि भानुशाली की जगह पलक सिद्धवानी निभा रही है. पलक सिद्धवानी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले कुछ ऐड फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. पलक रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा की वेब सीरीज होस्टेज में भी नजर आ चुकी हैं. वो डांस क्लास भी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्‍ट्रेस को इस किरदार के लिए मंथली 20 से 30 हजार रुपये मिलते हैं.

Also Read: PHOTOS : हिना खान की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, कमेंट कर बोले- माशा अल्लाह

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola