Photos: कृतिका-गौरव की रिसेप्शन पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने लूटी महफिल, डीप नेक गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

गौरव कपूर और कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी में मलाइक अरोड़ा
Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Reception: कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बड़े ही सिंपल तरीके से शादी की. शादी के बाद कपल ने पोस्ट वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें मलाइका अरोड़ा, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और कई बॉलीवुड-क्रिकेट सितारे शामिल हुए. इनसब में मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लैमरस अंदाज की वजह से काफी चर्चा में रहीं. फोटोज में देखिए कौन-कौन हुआ पार्टी का हिस्सा…
Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Reception: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन भी खूब चर्चा में है. इसी बीच एक्ट्रेस कृतिका कामारा ने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ शादी कर ली है. कपल ने 11 मार्च को बेहद सादगी से सात फेरे लिए. शादी के बाद दोनों ने दोस्तों और करीबियों के लिए एक ग्रैंड वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इन फोटोज में देखिए न्यूली वेड कपल की रिसेप्शन पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ.
वेडिंग पार्टी में छाया मलाइका का ग्लैमरस अंदाज

इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका अरोड़ा के लुक की रही. मलाइका सिल्वर शिमरी गाउन में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई दीं. उन्होंने अपने लुक को सिल्वर नेकपीस के साथ पूरा किया, जिसने उनकी खूबसूरती को और भी निखार दिया.
बेहद खुश दिखा न्यूली वेड कपल

वेडिंग पार्टी में कृतिका कामरा और गौरव कपूर काफी खुश नजर आए. दोनों ने मीडिया के सामने साथ में पोज भी दिए. इस खास मौके पर कृतिका व्हाइट स्टाइलिश गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि गौरव कपूर क्लासिक सूट-बूट में नजर आए.
पार्टी में दिखीं कई फिल्मी हस्तियां

इस खास जश्न में अमृता अरोड़ा भी अपने पति शकील लदाक के साथ पहुंचीं. वहीं विद्या बालन का ग्लैमरस लुक भी चर्चा में रहा.
क्रिकेट जगत के कई सितारों ने की शिरकत

पार्टी में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ नजर आए. इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग भी इस जश्न का हिस्सा बने.
बॉलीवुड कपल्स ने भी बढ़ाई रौनक
पोस्ट वेडिंग पार्टी में फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिवानी दांडेकर के साथ पहुंचे. वहीं युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ दिखाई दिए. अंगद बेदी और नेहा धूपिया भी पार्टी में साथ नजर आए. वहीं ऋचा चड्ढा और अली फजल भी इस जश्न में शामिल हुए. क्रिकेटर जहीर खान भी अपनी पत्नी सागरिका घटगे के साथ इस वेडिंग पार्टी में पहुंचे.
यह भी पढ़ें: कृतिका कामरा और गौरव कपूर में कौन है ज्यादा अमीर? इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




