Video : शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इस अंदाज में मीडिया के सामने आया जोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़ी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब ऑफिशियल तौर पर शादी कर चुके हैं. सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़ी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है. प्रीवेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चला, जिसकी शुरुआत संगीत समारोह से हुई, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और शादी हुई. अथिया और केएल राहुल आखिरकार 23 जनवरी को शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंध गए. केएल राहुल और अथिया अब पति-पत्नी हैं. अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर साझा की गई शादी की तस्वीरों में अथिया और राहुल ने कैप्शन दिया ‘तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।’आगे उन्होंने लिखा , “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।” इससे पहले सुनिल शेठ्ठी ने मीडिया के बीच आकर शादी पूरी होने की बात कही साथ ही मिठाई भी बांटी जिसके बाद शाम में नवविवाहित जोड़ा खुद मीडिया के बीच आया और उन्होंने पोज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola