Kiku Sharda और कृष्णा अभिषेक का झगड़ा निकला मजाक, सामने आया असली सच, कीकू बोले- नहीं छोड़ा कपिल शो

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 8:20 AM

विज्ञापन

कीकू शारदा ने नहीं छोड़ा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, फोटो- इंस्टाग्राम

Kiku Sharda Krushna Abhishek Fight: हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि कॉमेडियन कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शो छोड़ रहे हैं. दरअसल, उनका और कृष्णा अभिषेक का बहस वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिससे अनबन की अफवाहें फैली. अब कीकू ने सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

Kiku Sharda Krushna Abhishek Fight: हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से यह चर्चा फैल गई थी कि कॉमेडियन कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को अलविदा कहने वाले हैं. दरअसल, बीते दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ बहस करते दिखाई दिए थे. इसी क्लिप के बाद फैंस के बीच कयास लगने लगे कि शायद शो में कुछ अनबन हो गई है. इतना ही नहीं कीकू के किसी और शो से जुड़ने की अफवाहें भी सामने आईं, जिससे खबर और तूल पकड़ गई. हालांकि, अब कीकू ने लेटेस्ट पोस्ट से साफ कर दिया कि उनकी कृष्णा के साथ कोई लड़ाई नहीं हुई है.

कीकू शारदा ने कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

कीकू शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में दोनों साथ में पोज देते दिख रहे हैं. फोटो के ऊपर लिखा हुआ है, ए नेवर एंडिग स्टोरी. इसके साथ कीकू ने कैप्शन में लिखा, ये बंधन कभी नहीं टूटेगा. वह लड़ाई सिर्फ एक प्रैंक है. ऐसी गॉसिप और अफवाहों पर ध्यान मत दें कि मैंने द ग्रेट इंडियन कपिल शो छोड़ दिया है. मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा. तो ये सब छोड़ो और जाओ नेटफ्लिक्स पर शो देखो. सिर्फ 3 एपिसोड बाकी है.”

जानें क्या था मामला

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा आपस में बहस करते नजर आए थे. इस क्लिप को देखकर ऐसा लगने लगा कि दोनों कॉमेडियन के बीच सच में लड़ाई हो गई है और खबरें फैल गईं कि कीकू ने शो छोड़ दिया है. इस अफवाह से उनके फैंस भी काफी निराश हो गए थे. हालांकि अब कीकू शारदा ने सच्चाई सामने रखते हुए बताया कि कृष्णा के साथ उनकी लड़ाई महज एक प्रैंक थी.

यह भी पढ़ें Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की बेटी की पहली तसवीर आई सामने? जानें वायरल फोटो का सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola