कियारा आडवाणी ने पैपराजी को जमकर लगायी लताड़, कहा- क्या कर रहे हो…पीछे के लोग को…

Updated:
विज्ञापन
कियारा आडवाणी ने पैपराजी को जमकर लगायी लताड़, कहा- क्या कर रहे हो…पीछे के लोग को…

बॉलीवुड की मोस्ट ट्रेंडिंग स्टार कियारा आडवाणी को बीते दिनों भारत की ऑस्कर एंट्री, छेलो शो की स्क्रीनिंग पर स्पॉट किया गया. यहां एक्ट्रेस आयी थी, बड़े खुशी से लेकिन जाते-जाते उन्हें पैपराजी पर चिल्लाते हुए देखा गया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस अपनी स्टाइलस्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. बीते दिनों खबरे आ रही थी कि एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने वाली है. उनकी ये शादी काफी लैविश होने वाली है. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कियारा पैपराजी की क्लास लगा रही है.

पैपराजी पर भड़की एक्ट्रेस

दरअसल बीते दिनों कियारा आडवाणी मुंबई के जुहू में भारत की ऑस्कर एंट्री, छेलो शो की स्क्रीनिंग में पहुंची थी. वहां उन्होंने सेलेब्स के साथ जमकर मस्ती की, लेकिन जब एक्ट्रेस बाहर निकल रही थी, तब सीढ़ियों के पास तैनात पपराजी ने उन्हें तस्वीरें खिंचवाने और धीरे-धीरे चलने के लिए कहा. उनसे बात करते हुए कियारा ने कहा, “आप लोग देखो ना…आप देखो…याहा देखो.” कुछ लोगों को संबोधित करते हुए कियारा ने कहा, “कृपया आगे बढ़ें…मुझे बहुत खेद है.” जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे चली गई, उन्होंने कहा, “आप लोग देखो ना कौन कौन है..वरिष्ठ नागरिक हैं और आप ऐसे कर रहे हैं? आराम से…क्या कर रहे हैं आप लोग?”

कियारा-सिड के बीच का प्यार

कियारा के फैंस ने उनके इस अंदाज की तारीफ की. एक यूजर ने कहा, “इतनी देखभाल करने वाली लड़की.” इवेंट के लिए कियारा ने ग्रीन और यलो ऑउटफिट और हील्स पहनी थी. उन्होंने एक स्लिंग बैग भी साथ खुद को पेयरअप किया. हाल ही में कियारा को उनके कथित बॉयफ्रेंड-अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ निर्माता अश्विनी यार्डी की मुंबई में बर्थडे पार्टी में देखा गया था. कॉफी विद करण 7 के एक एपिसोड के दौरान कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ उनके लिए “एक करीबी दोस्त से ज्यादा” हैं.

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिन करेंगे शादी! जानें प्री वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स
इन फिल्मों में दिखेंगी कियारा आडवाणी

फैंस कियारा को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ देखेंगे. समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म को “भावपूर्ण संगीतमय प्रेम गाथा” के रूप में प्रस्तुत किया गया है. फिल्म नमः प्रोडक्शंस और साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. सत्यप्रेम की कथा 29 जून, 2023 को नाटकीय रूप से रिलीज होने वाली है. उनके पास पाइपलाइन में गोविंदा नाम मेरा भी है. फिल्म में कियारा के अलावा विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola