Celebs Phobias: किसी को टमाटर तो किसी को पक्षी से लगता है डर, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के अजीबो-गरीब फोबिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने न जाने कितने ही एक्शन फिल्म की है. इन फिल्मों में उन्होंने कई खतरनाक बदमाशों को मार गियारा और फैंस उनके दीवाने बन गए. लेकिन क्या आपको बता है, रियल लाइफ में उनके कुछ अजीबो-गरीब फोबिया है, जिनसे वह आजतक डरते हैं.

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक है. उनकी अदाओं के फैंस दीवाने है. ऐसे में क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस का एक अजीब सा फोबिया है. कियारा को पक्षियों से काफी डर लगता है.
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बी-टाउन पर राज करती है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस को सांपो से काफी डर लगता है. अदाकारा ओफिडियोफोबिया से पीड़ित हैं. जिसकी वजह से फिल्म के दौरान वह ये जरूर देखती है कि उनको सांपों से दूर रखा जाए.

बी-टाउन की खूबसूरत डीवा कैटरीना कैफ को बड़ा ही अजीब फोबिया है. एक्ट्रेस को टमाटरों से काफी डर लगता है. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें टमाटर केचप ब्रांड का ऐड मिला था. जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था. यही नहीं जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में टमाटर फेस्टिवल सीन के दौरान उनका फोबिया सबसे ज्यादा बढ़ गया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक है. सोनम को मॉल और हवाई अड्डों में लिफ्ट से काफी डर लगता है. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक लिफ्ट में शूट किया जाना था. जिसमें उन्हें एक शॉट में करीब 5 घंटे का समय लगा.

अजय देवगन ने लिफ्ट के अपने फोबिया के बारे में खुलासा किया. डीआईडी लिटिल मास्टर्स शो में अजय ने कहा, कुछ साल पहले जब वे दो लोगों के साथ लिफ्ट में थे, तो अचानक लिफ्ट टूट गया और तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से गिर गया. हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हम लगभग 1 से 1.5 घंटे तक वहीं फंसे रहे. तब से, लिफ्टों में क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस करता हूं. अब भी, मैं लिफ्ट में चढ़ता हूं, तो मैं थोड़ा डर जाता हूं और तभी से एक फोबिया हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










