खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्में अब OTT पर, घर बैठे उठाएं एक्शन और रोमांस का मजा

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की OTT पर फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khesari Lal Yadav Movies On OTT: खेसारी लाल यादव की 5 सुपरहिट भोजपुरी फिल्में जो यूट्यूब के अलावा OTT प्लेटफॉर्म जैसे ZEE5 और Airtel Xstream पर भी उपलब्ध हैं. जानिए कहां और कैसे देखें.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Movies On OTT: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहीं. अब उनकी कई हिट फिल्में यूट्यूब के अलावा दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आप उनके शानदार एक्शन, रोमांस और इमोशन का मजा घर बैठे लेना चाहते हैं, तो ये 5 फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म कहां स्ट्रीम हो रही है और किस कहानी के साथ है ये हिट मूवीज.

विज्ञापन

Dabang Sarkar

खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं और उनके साथ ऋतू सिंह लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आती हैं. कहानी भ्रष्टाचार और सिस्टम के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाती है. दमदार एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक डायलॉग फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5

Dilwala

‘दिलवाला’ में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी नजर आती है. यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है जिसमें प्यार, परिवार और इमोशन का बेहतरीन मेल है. गाने और खेसारी का रोमांटिक अंदाज इसे और भी मनोरंजक बनाते हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: Airtel Xstream

Balam Ji Love You

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी लीड रोल में हैं. कहानी सच्चे प्यार और पारिवारिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. खेसारी और काजल राघवानी की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खूबी है और दर्शकों को बांधे रखती है.

OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5

Muqaddar

‘मुकद्दर’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य किरदार में हैं. फिल्म इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें किस्मत और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. इसके संगीत और इमोशनल सीन इसे दर्शकों के लिए खास बनाते हैं.

OTT प्लेटफॉर्म: Airtel Xstream

Doodh Ka Karz

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ अंजना सिंह लीड रोल में हैं. वहीं, फैमिली ड्रामा मूवी में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी पारिवारिक मूल्यों और बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें खेसारी और निरहुआ का गंभीर और एक्शन अवतार देखने को मिलता है. फिल्म में इमोशन और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है.

OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5

यह भी पढ़ें: फगुआ, गुलाल और गुझिया का मजा अब OTT पर, ये 5 भोजपुरी फिल्में देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola