ePaper

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Updated at : 01 Jul 2024 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 15 on air date

Khatron Ke Khiladi 15 on air date

Khatron Ke Khiladi 14 Confirmed Contestants: रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में इस बार कई मजेदार स्टंट देखने को मिलेंगे. फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते हैं आपके कौन से फेवरेट सेलेब्स इसमें भाग लेंगे.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14 Confirmed Contestants: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का हर कोई इंतजार कर रहा है. हर बार की तरह इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे. स्टंट बेस्ड रियालिटी शो के जुलाई में कलर्स टीवी पर प्रीमियर होने की उम्मीद है. शो की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट पहले ही रोमानिया में है और वहां कई खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. बीते दिनों मेकर्स की ओर से शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था. प्रोमो वीडियो में गशमीर महाजनी, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, करण वीर मेहरा, असीम रियाज और शालीन भनोट जैसे स्टार्स को दिखाया गया है. वहीं रोहित शेट्टी स्वैग में नजर आ रहे हैं.

ये स्टार्स खतरों के खिलाड़ी 14 में करेंगे खतरनाक स्टंट

‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज अब ‘खतरों के खिलाड़ी‘ में हैं और कथित तौर अपने खतरनाक स्टंट से लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे. इसके अलावा ‘द कपिल शर्मा शो’ से मशहूर सुमोना चक्रवर्ती भी अलग अंदाज में दर्शकों को देखने को मिलेंगी. टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अभिषेक कुमार भी अपने साहसिक जज्बे को दिखाते नजर आएंगे. फिटनेस और सोशल मीडिया के लिए मशहूर अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी रियलिटी टीवी में कदम रख रही हैं.

Also Read- क्या Khatron Ke Khiladi 14 में ईशा मालवीय लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, एक्ट्रेस बोली- मेरा कोई दोस्त…

Also Read-Khatron Ke Khiladi 14 में कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, होस्ट रोहित शेट्टी बोले- रोंगटे खड़े देने वाले स्टंट…

Also Read-Khatron Ke Khiladi 14 में अनुपमा के तोशू लगाएंगे जान की बाजी, कंटेस्टेंट्स के नाम से हटा पर्दा, देखें पूरी लिस्ट

ये स्टार्स भी जीत के लिए लगाएंगे जान की बाजी

इसके अलावा निमरित कौर अहलूवालिया भी खतरों से खेलती नजर आएंगी. गशमीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा भी रियालिटी शो में जान फूंकते दिखाई देंगे. ‘बिग बॉस 11’ जीतने वाली और जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में तैयार हैं. उनकी ओर से किया गया टास्क दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. नियति फतनानी अपने डर का सामना करने के लिए तैयार हैं. करण वीर मेहरा और शालीन भनोट भी अपने स्टंट से दर्शकों का दिल जीतेंगे.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग के लिए रोमानिया पहुंचे अभिषेक कुमार, फैंस को दिखाई झलक, देखें VIDEO

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola