Khatron Ke Khiladi 14: करणवीर मेहरा के बाद ये शख्स बना दूसरा फाइनलिस्ट, नाम जान फैंस हो जाएंगे खुश
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2024 7:48 AM
Khatron Ke Khiladi 14
खतरों के खिलाड़ी 14 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है. फिनाले में कुछ दिन बच गए है और विनर के बारे में जानने के लिए फैंस की धड़कनें तेज हो गई है. करणवीर मेहरा के बाद ये कंट्स्टेंट इस सीजन के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए.
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ कुछ दिन बच गए है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. ट्रॉफी कौन जीतेगा, ये जानने के लिए दर्शक उत्सुक है. फिलहाल कृष्णा श्रॉफ, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस सीजन शालीन ने सबको पीछे छोड़ते हुए शो के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए.
नियति फतनानी और शालीन भनोट ने सबको चौंकाया
खतरों के खिलाड़ी 14 का पहला टास्क सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच हुआ, जिसमें गश्मीर विनर बने. उन्होंने स्टंट करने में सबसे कम का समय लिया. वहीं, अगले टास्क में पार्टनर स्टंट था, जिसमें नियति फतनानी और शालीन भनोट पार्टनर बने. उन्होंने टास्क बहुत अच्छे से परफॉर्म किया. जबकि कृष्णा श्रॉफ और अभिषेक कुमार पार्टनर बने, लेकिन वो टास्क परफॉर्म नहीं कर पाए. लिहाजा ये टास्क नियति और शालीन जीत गए.
खतरों के खिलाड़ी 14 के दूसरे फाइनलिस्ट कौन बने
गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट और नियति फतनानी के बीच फाइनल और आखिरी स्टंट हुआ. इसमें नियति सिर्फ दो फ्लैग जमा कर पाई, जबकि गश्मीर ने शुरूआत अच्छी की, लेकिन वो सिर्फ तीन फ्लैग जमा कर पाए. जिसके बाद शालीन ने सबको चौंकाते हुए काफी अच्छा परफॉर्म किया और उन्होंने पांच फ्लैग जमा किए. शालीन खतरों के खिलाड़ी 14 के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए. बता दें कि इस सीजन पहले फाइनलिस्ट करणवीर मेहरा बने थे. केकेके 14 का फिनाले एपिसोड 28 सितंबर 2024 को होगा. इसमें आलिया भट्ट और वेदांग रैना नजर आएंगे. दोनों अपनी मूवी को प्रमोट करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










