Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Updated:
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15

खतरों के खिलाड़ी 14 के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का समय आ गया है. सेलिब्रिटी रियलिटी शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. वह शख्स कौन है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: सेलिब्रिटी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और दर्शक विनर का नाम जानने के लिए उत्सुक है. रोमांच और एक्शन से भरपूर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो के बारे में लेटेस्ट अपडेट आया है. शो 27 जुलाई से शुरू हुआ था और अब 12 कंटेस्टेंट में से सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचा हुआ है. शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है और उसका नाम हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

सबसे पहले करणवीर मेहरा ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा के बीच टिकट टू फिनाले टास्क हुआ. सबसे पहले टास्क में अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ ने फायर स्टंट किया. इसमें जीत अभिषेक की हुई. उसके बाद दूसरे टास्क में गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच टास्क हुआ. इसमें करणवीर ने टास्क जीत लिया. करण और अभिषेक ने कार स्टंट किया, जिसमें अभिषेक ने और 11 लक्ष्यों को हिट किया. वहीं, करण ने 16 लक्ष्यों को हिट किया. ऐसे में करण पहले फाइनलिस्ट बन गए.

कब होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले

15 सितंबर को मुंबई में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले शूट हुआ. फिनाले का टेलीकास्ट 29 सितंबर या 6 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर होगा. कलर्स के अलावा फिनाले एपिसोड आप जियोसिनेमा पर ऑनलाइन देख सकते हैं. गॉसिप टीवी के अनुसार, टॉप 3 में गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ और करणवीर मेहरा होंगे. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दर्शक को विनर का नाम जानने के लिए वेट करना होगा.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Rate- Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola