Khatron Ke Khiladi 13 में इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की एंट्री, कुल्फी कुमार बाजेवाला से जीत चुकी हैं फैंस का दिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Apr 2023 1:56 PM
Rohit Shetty Confirms Simmba 2 And Sooryavanshi
Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट-आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही दर्शकों को अलग-अलग तरह के स्टंट दिखाने आ रहा है. अब खबर है कि इसमें कुल्फी कुमार बाजेवाला की अभिनेत्री अंजलि आनंद नजर आएंगी. इसके अलावा शिव ठाकरे, उर्फी जावेद का नाम भी सामने आ रहा है.
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट-आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी एक नए सीजन के लिए तैयार है. इस शो का हिस्सा बनने के लिए कई लोकप्रिय हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं. बीते दिनों कहा जा रहा था कि पहले कंटेस्टेंट के तौर पर शिव ठाकरे का नाम संफर्म है, साथ ही उर्फी जावेद भी डर का सामना करते देखी जा सकती है. अब खबर है कि कुल्फी कुमार बाजेवाला फेम अंजलि आनंद को शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है.
ईटाइम्स के एक करीबी सूत्र के मुताबिक अंजलि को शो के लिए संपर्क किया गया है और उनकी निर्माताओं के साथ बातचीत चल रही हैं. अभिनेत्री रियलिटी सीरीज करने के लिए काफी उत्सुक है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अंजलि खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन में नजर आएंगी. करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अंजलि अब रियलिटी शो में हाथ आजमाना चाहती हैं. बता दें कि कुल्फी कुमार बाजेवाला से अंजलि को घर-घर में पहचान मिली. उनके साथ सीरियल में मोहित मलिक भी थे.
खतरों के खिलाड़ी 13 का ये सीजन अर्जेंटीना में शूट किए जाने की उम्मीद है. पिछले साल केकेके के मेकर्स ने शो को साउथ अफ्रीका शूट किया था, लेकिन इस बार उन्होंने डेस्टिनेशन के तौर पर अर्जेंटीना को चुना है. इसकी शूटिंग मई 2023 के अंत में शुरू होगी. ईटाइम्स टीवी ने पहले बताया था कि अध्ययन सुमन को शो के लिए संपर्क किया गया है और उनसे स्टंट-आधारित वास्तविकता करने की उम्मीद है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो इस दिन से होगा शुरू! कंटेस्टेंट्स को झलना पड़ेगा 440 वोल्ट का झटका
शिव ठाकरे इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, ऐसी खबरें हैं कि अध्ययन सुमन, एरिका फर्नांडिस, नकुल मेहता, अंकिता गुप्ता, अर्चना गौतम, मुनव्वर फारूकी जैसी लोकप्रिय हस्तियों को भी शो के लिए फाइनल किया गया है. जज और कोरियोग्राफर, तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन के विजेता के रूप में घोषित किया गया था, जबकि मिस्टर फैसू पहले रनर-अप के रूप में उभरे. शो को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










