Khatron Ke Khiladi 13: प्रियंका चौधरी के बाद क्या सुम्बुल ने भी किया शो से किनारा? जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

Khatron Ke Khiladi 13: इमली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 को अस्वीकार कर दिया है. इसका मतलब है कि वह शो का हिस्सा हो सकती हैं. सुम्बुल तौकीर एक बेहतरीन डांसर और एथलेटिक हैं.
Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 कुछ ही दिनों में टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हाई टीआरपी और भारी भुगतान वाले इस शो में शामिल होनेवाले नामों की चर्चा जारी है. रोहित शेट्टी के शो को लेकर हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी इसका हिस्सा होंगी. लेकिन अभिनेत्री ने एक प्रकाशन को बताया कि वह शो नहीं कर रही हैं. प्रियंका चाहर चौधरी के पास कुछ प्रपोजल है और वो उसी को लेकर बिजी हैं. अब शो के लिए टीवी का एक और हसीना का नाम कंफर्म माना जा रहा है.
इमली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 को अस्वीकार कर दिया है. इसका मतलब है कि वह शो का हिस्सा हो सकती हैं. सुम्बुल तौकीर एक बेहतरीन डांसर और एथलेटिक हैं. ऐसे में वो शो के लिए एकदम फिट हैं. बिग बॉस से सबसे लोकप्रिय चेहरों को इस शो में लाना कोई नयी बात नहीं है. रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल और हिना खान इसके कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं. वहीं शालीन भनोट को खुद रोहित ने सामने से ऑफर दिया है. हालांकि उन्होंने उसी समय इंकार कर दिया था.
सुम्बुल तौकीर बिग बॉस 16 के फिनाले में शामिल होने से चूक गई थीं. शालिन भनोट और टीना दत्ता के साथ उनका झगड़ा काफी चर्चा में था. उनका बिग बॉस में सफर मनोरंजक होने के साथ साथ चैलेजिंग भरा भी था. एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड उल्का गुप्ता ने शो को रिजेक्ट कर दिया है. ऐसा लगता है कि डेट्स को लेकर कोई समस्या है. उन्होंने सीरियल बन्नी चाउ होम डिलीवरी में प्रमुख भूमिका निभाई है.
Also Read: Anupamaa: वनराज ने अनुज को सरेआम दे डाली धमकी, क्या माया के गंदे प्लान को समझ पायेगी अनुपमा
खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए जिन नामों को कंफर्म माना जा रहा है उनमें नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, धीरज धूपर, मोहसिन खान, एरिका फर्नांडीस, सुरभि ज्योति, हेली शाह, सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम शामिल हैं. कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट में शिव ठाकरे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










