Khatron Ke Khiladi 11 : सलमान खान Bigg Boss के मंच पर क्यों जाते हैं लेट?, रोहित शेट्टी ने बताई ये वजह
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jul 2021 10:29 AM
Khatron Ke Khiladi 11 : रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) 17 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होगा. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस वीडियो में रोहित सलमान खान को याद करते हुए दिख रहे है. वो कहते है, 'सलमान भाई, अब मुझे समझ आया आप बिग बॉस में लेट क्यों जाते हैं.'
Khatron Ke Khiladi 11 : रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) 17 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होगा. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस वीडियो में रोहित सलमान खान को याद करते हुए दिख रहे है. वो कहते है, ‘सलमान भाई, अब मुझे समझ आया आप बिग बॉस में लेट क्यों जाते हैं.’
रोहित शेट्टी को याद आए सलमान खान
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का नया प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, नया प्यार, ढेर सारी मस्ती और डर. वीडियो में दिख रहा है कि राहुल वैद्य गाना गा रहे हैं. जबकि अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं. उनको देखकर रोहित शेट्टी जमीन पर लेट जाते है और कहते है, ‘सलमान भाई, अब मुझे समझ आया आप बिग बॉस में लेट क्यों जाते हैं.’
https://www.instagram.com/p/CQ5bESYqufn/
रोहित शेट्टी का रिएक्शन
दरअसल, रोहित शेट्टी उनकी अजीब हरकतों को देखकर ऐसा कहते है. आगे प्रोमों में दिखता है कि उनका डांस देखने के बाद रोहित शेट्टी कहते है, मेरे पास कूदने के लिए कोई जगह नहीं है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे है.
Also Read: पूल में अदाएं दिखाती नजर आई सुहाना खान, ग्लैमरस अंदाज देख आप थाम लेंगे अपना दिल, तसवीर वायरल
इस दिन से शुरू हो रहा शो
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ 17 जुलाई से टीवी पर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे रात में कलर्स चैनल पर आएगा. कुछ दिन पहले जारी हुए प्रोमो में निक्की तंबोली, आस्था गिल, सना मकबूल और महक चहल वरुण सूद को रेटिंग देते नजर आई थी. जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी कहती है, यह सब रेटिंग की बातें कर रहे हैं. जितनी रेटिंग यह सब मिलकर आज तक लेकर आये हैं, उतनी तो मैं एक शो में लेकर आ जाती हूं.
इन कंटेस्टेंट की होगी आपस में टक्कर
खतरों के खिलाड़ी 11 में 13 कंटेस्टेंट नजर आएंगे. इसमें आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी शो में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










