ePaper

सुहाना खान की पूल फोटो हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, इस तसवीर में देखिए उनका ग्लैमरस अंदाज

Updated at : 05 Jul 2021 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
सुहाना खान की पूल फोटो हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, इस तसवीर में देखिए उनका ग्लैमरस अंदाज

Suhana Khan pool photo : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को लाइमलाइट में बने रहना अच्छे से आता हैं. सुहाना फिल्मों से दूर है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. उनके नाम से इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज बन चुके है, जिसपर उनकी काफी स्टनिंग फोटोज मौजूद है. सुहाना की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पूल में नजर आ रही है.

सुहाना खान के नाम से इंस्टाग्राम पर एक suhanakha2 नाम से एक फैन पेज बना हुआ है. इस पेज ने सुहाना की एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है. इस तसवीर में वो किसी पूल में दिख रही है. फोटो देखने से ऐसा लग रहा है कि सुहाना ने कोई डीप नेक ड्रेस या बिकिनी पहना हुआ है. इस आउटफिट में उनका अंदाज देखने लायक है. पूल में उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है और उन्होंने बिकिनी पहना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CQ08TkJlqTH/

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना के बाल गीले दिख रहे है और उन्होंने सिर पर अपने सन क्लास रखा हुआ है. जिस तरह से सुहाना कैमरे को देख रही है, वो फैंस को बेकरार कर रहा है. इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर. एक यूजर ने लिखा, मस्त. कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQlXYkUlSPM/

वहीं, कुछ दिन पहले ही सुहाना खान ने अपनी फोटो पोस्ट की थी. इस तसवीर में सुहाना ने ब्लू कलर की टोपी पहनी हुई थी और उनके हाथ में ब्लैक कलर की बिल्ली नजर आई थी. उन्होंने ओपन हेयर रखा था और हल्का मेकअप किया था. इस तसवीर पर फैंस के साथ-साथ उनकी दोस्त अनन्या पांडे, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी लाइक किया था.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ ने ब्लू आउटफिट में ढाया कहर, सुमोना के ग्लैमरस अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सुहाना ने अपने जन्मदिन पर एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर की थी, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आई थी. वो इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola