ePaper

The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने ब्लू आउटफिट में ढाया कहर, सुमोना के ग्लैमरस अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Updated at : 06 Jul 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने ब्लू आउटफिट में ढाया कहर, सुमोना के ग्लैमरस अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

The Kapil Sharma Show, Bhuri aka Sumona Chakravarti : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर से जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. शो में भूरी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों से आग लगाती रहती है. एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में वो बेहद हसीन लग रही है.

सुमोना चक्रवर्ती के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है ओर इंस्टाग्राम पर उनके नाम से कई फैन पेज भी बने हुए है. सुमोना की एक तसवीर उनके एक फैन पेज kapilsumonafan ने पोस्ट किया है. इस तसवीर में एक्ट्रेस ब्लू कलर का ट्यूब आउटफिट कैरी किया हुआ है. उनके चेहरे पर मुस्कान है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है.

https://www.instagram.com/p/CQeQ19RB1dO/

इस फोटो में सुमोना ने पोनी टेल किया है. साथ ही एक ब्राउन कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ है. उनके आस- पास काफी हरियाली दिख रही है. ये तसवीर लेटेस्ट नहीं है, लेकिन ज्यादा पुरानी भी नहीं है. वैसे भी फैंस को इस बात से फर्क नहीं पड़ता, वो तो सुमोना की फोटोज का ब्रेसबी से इंतजार करते है. इस तसवीर को देखकर यकीनन फैंस उनपर और भी ज्यादा फिदा हो जाएंगे.

Also Read: बारिश में भींगते हुए निया शर्मा ने किया जमकर डांस, नागिन एक्ट्रेस के बिंदास अंदाज पर फिदा हुए फैंस, VIDEO

वहीं, पिछले महीने सुमोना चक्रवर्ती ने उदयपुर में अपना 33वां जन्मदिन दिन मनाया था. इस दौरान सुमोना ने कई तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तसवीरों में वो अलग- अलग लोकेशंस पर इंज्वॉय करते हुए दिखी थी. साथ ही एक्ट्रेस ने बर्थ डे केक के अलावा स्विमिंग पूल और होटल की फोटो भी शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/CQh5_iFLtou/

बता दें कि कुछ समय पहले सुमोना ने अपनी बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का खुलासा किया था. उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि मैं दस साल से एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हूं. कई सालों से स्टेज फोर्थ में हूं. हालांकि अब मैं तनाव से उबर चुकी है, जिसमें व्यायाम और समय पर खाने की आदत के सफलता मिली. उन्होंने लिखा कि महामारी के दौरान लॉकडाउन उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन रहा है.

Also Read: पूल में अदाएं दिखाती नजर आई सुहाना खान, ग्लैमरस अंदाज देख आप थाम लेंगे अपना दिल, तसवीर वायरल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola