Kaun Banega Crorepati : केबीसी के हॉट सीट पर चम्पावत की पशु चिकित्सक डॉ नेहा बाठला
कौन बनेगा करोड़पति का 13वां (Kaun Banega Crorepati Season 13) सीजन 23 अगस्त यानी आज से टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहा है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है जिसने हर सीजन में कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. अब एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं.
नेहा ने इस प्रश्न का जवाब देकर जीते 2 हजार रुपये
प्रश्न : पर्वतीय या पहाड़ी प्रदेशों की ढलवां भूमि पर कृषि के लिए विकसित क्षेत्र को क्या कहते हैं
उत्तर : सीढ़ीदार खेत
पहला पश्न का नेहा ने दिया सही जवाब
प्रश्न : जिस बीमारी का इलाज ना हो सके, उसे क्या कहेंगे
उत्तर : लाइलाज
हॉट सीट पर चम्पावत की डॉ नेहा बाठला
केबीसी 13 की हॉटसीट पर डॉ नेहा बाठला पहुंच गई हैं. नेहा एक वेटनरी ऑफिसर हैं और उत्तरखंड के चम्पावत में रहती हैं. वो पिछले सात साल से पशु चिकित्सा अधिकारी के रुप में सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं.
रांची के ज्ञान राज ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपये, इस सवाल का दिया गलत जवाब
प्रश्न : आत्मकथात्मक पुस्तक बाबरनामा किस भाषा में लिखी गई थी
उत्तर : चगतई
अंतिम लाइफलाइन लेकर ज्ञान राज ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपये
प्रश्न : गणितज्ञ जी एच हार्डी जब एस रामानुजन से मिलने गए थे तब उन्होंने किस नंबर की टैक्सी कैब ली थी, जिसे अब हार्डी-रामानुजन नंबर कहा जाता है
उत्तर : 1729
दूसरे पड़ाव के लिए ज्ञान राज ने लिया तीसरी लाइफलाइन, जीते 3 लाख 20 हजार
प्रश्न : 2021 में राजपथ पर भारत पर भारत भारत के गणतंत्र दिवस परेड में किस दूसरे देश के सशस्त्र बलों के दल ने भाग लिया था
उत्तर : बांग्लादेश
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए