Live Updates

KBC 2021 Update : कोटा को देशबंधु पांडे पहुंचे हॉटसीट पर, भारतीय रेलवे में हैं कार्यरत

Updated:
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है. शो की हॉटसीट पर इस समय सागर की सब इंस्पेक्टर निमिशा अहिरवार हैं, जिन्होंने 1 लाख 60 हजार रुपये जीते हैं. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में इंजिनियरिंग की डिग्री लेने वाली निमिशा, मकरोनिया नगर की पहली महिला सब इंसपेक्टर हैं.

विज्ञापन

कोटा को देशबंधु पांडे पहुंचे हॉटसीट पर, भारतीय रेलवे में हैं कार्यरत

केबीसी की हॉटसीट पर कोटा से देशबंधु पांडे पहुंच गए हैं. वो भारतीय रेलवे में कार्यालय अधीक्षक हैं.

आशीष सुवर्णा ने क्विट किया शो, जीते 6 लाख 40 हजार रुपये

संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण से जुड़े सवाल के जवाब पर आशीष सुवर्णा ने शो को क्विट किया. उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते

आशीष सुवर्णा ने दिया इस सवाल का सही जवाब

प्रश्न : फरवरी 2021 में किस शब्द को ऑक्सफोर्ड लैंग्वेज ने वर्ष 2020 का अपना हिंदी शब्द घोषित किया

सही जवाब : आत्मनिर्भरता

इस सवाल के लिए आशीष ने लिया फ्लिप दी क्वेश्चन की लाइफलाइन

प्रश्न : दिसंबर 2020 बॉक्सिंग विश्व कप, कोलोन, में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज कौन थे

सही जवाब : अमित पंघाल

आशीष ने पार किया खेल का दूसरा पड़ाव, सेल फोन से जुड़े इस सवाल पर लिया एक्सपर्ट एडवाइस

प्रश्न : दुनिया के पहले पोर्टेबल सेलफोन DynaTAC 8000X का आविष्कार किस कंपनी ने किया था

सही जवाब : मोटोरोला

सचिन तेंदुलकर के सन्यास भाषण से जुड़े इस प्रश्न का आशीष ने सही जवाब देकर जीते 80 हजार रुपये

प्रश्न : वानखेड़े में किसने अपने सन्यासके दौरान में ये शब्द कहे थे, My life, between 22 yards for 24 years, it is hard to believe that that wonderful journey has come to an end

सही जवाब : सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola