Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ा सातवां सवाल, ये रहा जवाब

kaun banega crorepati 12 registration amitabh bachchan asked seventh question: अमिताभ बच्चन टीवी का सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 12 लेकर लौट आए हैं. शो के रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. अमिताभ अब तक छह सवाल पूछ चुके हैं और शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन के लिए सातवां सवाल पूछा गया.
Kaun Banega Crorepati 12 Registration (KBC 2020): अमिताभ बच्चन टीवी का सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 12 लेकर लौट आए हैं. शो के रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है. अमिताभ अब तक छह सवाल पूछ चुके हैं और शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन के लिए सातवां सवाल पूछा गया. इस शो का सातवां सवाल ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ा है.
भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है?
A. असम
B. मेघालय
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड
इस सवाल का सही जवाब अरुणाचल प्रदेश है. दर्शकों को 15 मई रात 9 बजे तक सही जवाब भेजना है.
This is your chance to reach the KBC hotseat. Here is the seventh question of the #KBC12 registrations which is open for you to answer till 16th May, 9 PM. To register, download the Sony LIV app or send in your answer via SMS. Watch the video for details. @SrBachchan @SonyLIV pic.twitter.com/7I9scOP4Ep
— sonytv (@SonyTV) May 15, 2020
आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्चन हर रोज रात 9:00 बजे एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.
Also Read: KBC के नए सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरु, इन 5 महिला करोड़पति से सीखिये कैसे उन्होंने सपनों को पंख दिये
केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. अमिताभ का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब वुहान था. दूसरा सवाल था- फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है? इसका जवाब ‘समय से पहले गंजापन’ था. तीसरा सवाल था- दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ? इस सवाल का सही जवाब दमन और दीव था.
चौथा सवाल था- 2020 में आयोजित किस खेल के विश्वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग लिया था? इसका सही जवाब क्रिकेट है. पांचवां सवाल था- इनमें से कौन सा सुपरस्टार करियर के शुरुआत में टीवी सीरीज ‘वागले की दुनिया’, ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आया था? इसका सही जवाब शाहरुख खान था. छठा सवाल था- इनमें से किस खेल के लिए पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया? सही जवाब बैडमिंटन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




