Live Updates

Kaun Banega Crorepati 2020 Updates: कर्मवीर राजीव और कृष्णावतार ने जीता 12 लाख 50 हजार रूपये, प्रवासी श्रमिकों के लिए करते रहेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 2020 LIVE Updates, kaun banega crorepati karamveer episode, KBC 2october episode: कौन बनेगा करोड़पति के बारहवें सीजन को काफी पसंद किया जा रहा है. आज इस रियलिटी शो के पांचवे एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है. आज केबीसी में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है. आज इस शो मे मेहमान के रूप में उदयपुर की संस्था आजीविका के संस्थापक राजीव खंडेलवाल और कृष्णावतार शर्मा अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि राजीव खंडेलवाल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और कृष्णावतार शर्मा सवाई माधोपुर के खिलचीपुर गांव से हैं. कृष्णावतार शर्मा और राजीव खंडेलवाल,आजाविका ब्यूरो (एक गैर-लाभकारी संगठन, 2005 में स्थापित) के संस्थापक है. जो राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रवासी श्रमिकों के साथ काम करती है. आजीविका ने श्रम प्रवास की कठिनाइयों को दूर करने और प्रवासियों के लिए व्यापक समाधान प्रदान करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है. यह प्रवासियों को पहचान, कौशल, कानूनी सहायता, वित्तीय सेवाएं और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करती है. केबीसी 12 के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

विज्ञापन

इस सवाल के लिए लिया वीडियो ए फ्रेंड का लाइफलाइन, सही जवाब नहीं आने पर किया शो को क्विट

प्रश्न – सितंबर 2019 में इंटरनेश्नल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने एक लघु ग्रह का नाम इनमें से किस भारतीय संगीतज्ञ के नाम पर रखा

सही जवाब- पंडित जसराज

इस प्रश्न का कर्मवीरों ने दिया सही जवाब

प्रश्न – अप्रैल 2020 में किस देश के राष्ट्रपति में भारत के द्वारा किये गए चिकित्सा सहायता की तुलना, हनुमान जी द्वारा हिमालय से लाई गई औषधि से की ?

सही – जवाब ब्राजील

महाभारत से जुड़े प्रश्न के लिए लिया फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ लाइन

प्रश्न – महाभारत में एकलव्य ने किस जानवर का मुंह तीर से भर लिया था जिससे वह कोई आवाज नहीं निकाल सकते

उत्तर- कुत्ता

इस प्रश्न के लिए कर्मवीरों ने लिया लाइफलाइन

प्रश्न –हड्प्पा सभ्यता से संबंधित किस ऐतिहासिक स्थल का नाम एक प्रकार के आभूषण क् नाम पर पड़ा

सही जवाब- कालीबंगा

80 हजार रूपये के लिए पूछा गया ये सवाल

प्रश्न – इस उदयपुर और वेधशाला किस झील में स्थित है

सही जवाब – फतेहसागर झील

नर्स दिवस के संबंधित सवाल की दिया सही जवाब

प्रश्न- प्रत्येक वर्ष 12 मई को किनकी जयंती पर अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है

सही जवाब-फ्लोरेंस नाइटेंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola