कैटरीना कैफ ने भूत बनकर विक्की कौशल की उड़ाई नींद, VIDEO देखकर छूट जाएगी हंसी

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Oct 2022 3:43 PM

विज्ञापन

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अदाकारा को भूत बनकर पति को डराते हुए देखा जा सकता है. वहीं विक्की उनसे बिल्कुल नहीं डरते और चुपचाप सो जाते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी हॉट अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म फोन भूत में दिखाई देने वाली है. यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक्ट्रेस को अपने पति विक्की कौशल को भूत बनकर डराते हुए देखा जा सकता है. क्लिप में, कैटरीना ने विक्की को लूप पर बजने वाले वेक-अप कॉल ‘मैं एक भूत हूं’ कहते हुए जगाया.

विक्की को कैटरीना ने भूत बनकर डराया

वीडियो में विक्की कौशल अपने बिस्तर पर चैन की नींद सो रहे हैं. फिर, उन्होंने कैटरीना की “मैं एक भूत हूं” के साथ एक वेक-अप कॉल सुनकर अपनी आंखें खोलीं. जल्द ही, विक्की नाराज होकर उठते है…जिसके बाद कंबल वापस खींच लिया और फिर सो गए. वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “बीवी का लविंग वेक-अप कॉल”.

https://www.instagram.com/p/CkKxQF1MaHa/
फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने किया कमेंट

श्वेता बच्चन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए “हाहाहाहाह” वाली इमोजी डाला. कैटरीना के एक फैन ने यह भी लिखा, “यह क्या व्यवहार है भूत”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “विक्की की तरह … इतना प्यारा भूत.” दूसरे यूजर ने लिखा, “डर के वापस सो गया..सो क्यूट”. विक्की कौशल और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को शादी की. उन्होंने हाल ही में अपना पहला करवा चौथ और दिवाली एक साथ मनाई.

Also Read: जाह्नवी कपूर ने डीप नेकलाइन वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, PHOTOS पर अटकीं फैंस की नजर
इस फिल्म में दिखेंगी कैटरीना कैफ

कैटरीना अगली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत में दिखाई देंगी, जहां वह एक भूत का किरदार निभा रही है. यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. विक्की कौशल अगली बार सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. उनके पास मेघना गुलजार की सैम बहादुर और गोविंदा मेरा नाम भी पाइपलाइन में हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola