Karuppu Sequel: ‘करुप्पु’ की बंपर सफलता के बाद आएगा सीक्वल? सूर्या ने दिया बड़ा हिंट

Updated:
विज्ञापन

करुप्पु सीक्वल पर सूर्या, फोटो- एक्स

Karuppu Sequel: तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ का पार्ट 2 आने वाला है. सूर्या ने खुद इसका हिंट दिया है. जानिए फिल्म के सीक्वल को लेकर एक्टर ने क्या कहा.

विज्ञापन

Karuppu Sequel: सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म अब तक उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच खबरें हैं कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल यानी ‘करुप्पु पार्ट 2’ भी बनने की तैयारी में है, जिसका हिंट खुद सूर्या ने एक इवेंट के दौरान दिया है.

विज्ञापन

सूर्या ने सीक्वल को लेकर क्या कहा?

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद रखी गई एक थैंक्सगिविंग (धन्यवाद) मीटिंग में सूर्या ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं भी बहुत उम्मीद के साथ ‘करुप्पु’ के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहा हूं. मुझे भरोसा है कि जल्द ही इसके बारे में कोई बड़ा अपडेट फैंस को मिलेगा.”

सूर्या की इस बात के बाद से ही फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

सिर्फ 1 घंटे में सूर्या ने हां कर दी थी

सूर्या ने यह भी बताया कि जब डायरेक्टर आरजे बालाजी ने उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई थी, तो उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने सिर्फ 1 घंटे के अंदर फिल्म के लिए हां कह दिया था. सूर्या ने कहा, “मुझे बालाजी की कहानी पर पूरा भरोसा था. हालांकि, हमें उम्मीद तो थी कि फिल्म चलेगी, लेकिन यह इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाएगी, ऐसा हम सब ने भी नहीं सोचा था.”

फिल्म की कहानी और इसकी कास्ट

इस फिल्म को आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है और वो खुद इस फिल्म में विलेन बने हैं. फिल्म में सूर्या के साथ मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हैं. दोनों करीब 20 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखे हैं. फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है, जो अदालत में एक लंबे केस से परेशान हैं. उनकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब सरवनन (सूर्या) उनका केस लड़ने आता है, जिसे भगवान ‘करुप्पुसामी’ का रूप माना गया है.

अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dharmendra का पद्म विभूषण लेते ही इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनका हाथ मेरे साथ था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola