COVID-19 : 'तारक मेहता' से लेकर 'भाभी जी' तक, कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुट हुए टीवी सितारे, देखें VIDEO

karishma tanna to diyanka tripathi : टीवी इंडस्ट्री के निर्माताओं के साथ संपूर्ण टेलीविजन बिरादरी हालिया कोरोना वायरस महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है.
टीवी इंडस्ट्री के निर्माताओं के साथ संपूर्ण टेलीविजन बिरादरी हालिया कोरोना वायरस महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है. इस पहल में निर्माता एकता कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इसमें अन्य शीर्ष निर्माता जैसे कि बिनैफर कोहली, गुल खान, फाजिला अल्लाना, अभिषेक रेगे, जेडी मजेठिया और अनिल वनवारी भी शामिल हैं.
इस खास और मजेदार वीडियो में घर पर रहने के महत्व पर जोर दिया गया है. विभिन्न चैनलों के विभिन्न शो के इन अभिनेताओं के एक साथ आने के पीछे का मकसद कोरोना के खिलाफ सरकार की लड़ाई में लोगों को एकजुट करना है.
इस वीडियो में टीवी कलाकार अनीता हसनंदानी, आसिफ शेख, औरा भटनागर, दिव्यंका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस, करण वी ग्रोवर, करण जोटवानी, करिश्मा तन्ना, मनीष पॉल, मौनी रॉय, पार्थ समथान, रीम शेख, रोहिताश गौर, सहबान अज़ीम, शब्बीर अहलूवालिया, शैलेश लोढ़ा, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, श्रीति झा, सुरभि ज्योति और विक्रम सिंह चौहान जैसे उम्दा कलाकार नज़र आ रहे है. यह गुरूदेव भल्ला द्वारा निर्देशित है और रचनात्मक रूप से सोनाली जाफर द्वारा निर्देशित है.
सभी तीन प्लेटफार्मों में अग्रणी निर्माता, एकता कपूर ने हमें इस पहल के बारे में अधिक बताते हुए साझा किया, “इस वक़्त संपूर्ण दुनिया एक निराशाजनक समय से गुजर रही है क्योंकि हम सभी लड़ रहे हैं और इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रहे हैं. और इस वर्तमान स्थिति ने हमें एकजुट होना अनिवार्य है. यह वीडियो हमारे देश के टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एक पहल है जिसके लिए हमने इस वीडियो में सभी शीर्ष टेलीविज़न कलाकार को शामिल किया है और इसे कई कॉन्फ्रेंस कॉल पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है. यह हम सभी का प्रयास है कि हम लोगों को घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित करें। हमें उम्मीद है कि यह कई लोगों तक पहुंचने में सफ़ल रहेगा.”
हालांकि टीवी इंडस्ट्री व्यापक रूप से कलाकार, तकनीशियन और वर्कर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स तक सभी से जुड़ा हुआ है और विशेष रूप से अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा एक फोन कॉल की दूरी पर होता है. प्रोड्यूसर्स ग्रुप पर एकता कपूर के एक मैसेज के साथ हम आज एक मल्टी स्टारर मनोरंजक फ़िल्म के साथ तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




