Karishma Ka Karishma में अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतने वाली झनक शुक्ला ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग, हुआ खुलासा

करिश्मा का करिश्मा एक्ट्रेस झनक शुक्ला अब 26 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने कई सीरियल्स और फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम किया है. हालांकि अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और इसके पीछे की वजह बताई.
करिश्मा का करिश्मा (Karishma Ka Karishma) एक्ट्रेस झनक शुक्ला (Jhanak Shukla) तो आप सबको याद ही होगी. अगर नहीं याद है तो हम आपको बता दें कि वो क्यूट सी बच्ची, जो रोबोट थी और अपने भाई का कहा हुआ हर बात मानती थी. 90 दशक में उसकी क्यूटनेस का हर कोई दीवाना था. झनक शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कल हो ना हो’ में भी नजर आ चुकी है. उन्होंने छोटी सी उम्र में ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. हालांकि बाद में वह पर्दे से गायब हो गई और उन्होंने एक्टिंग भी छोड़ दी. बीते दिनों वह सुर्खियों में आई, जब उन्होंने अपनी सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. अब उन्होंने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस ने एक्टिंग क्यों छोड़ दी.
झनक शुक्ला ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे उनसे पूछा कि उन्होंने एक्टिंग क्यों छोड़ दी. उन्होंने कहा, “मैंने जानबूझकर एक्टिंग नहीं छोड़ा, यह अपने आप हो गया. मैं एक बाल कलाकार थी, लेकिन एक समय के बाद मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि मुझे अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए और अगर मैं चाहती हूं तो पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग फिर से शुरू कर सकती हूं.” इसलिए, मैंने खुद को अपनी पढ़ाई में झोंक दिया और जब तक मैंने अपना स्नातक पूरा किया, मुझे अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं थी.”
https://www.instagram.com/p/CevbP1bvH4c/
झनक ने आगे कहा, “मैं आगे पढ़ने के लिए उत्सुक थी, लॉकडाउन के दौरान, मैंने अपना एमबीए किया और अब आगे की पढ़ाई के लिए आयरलैंड जाने का फैसला किया. मैं इस महीने के अंत से पहले चली जाऊंगी. हालांकि, भविष्य में अगर मुझे किसी वेब शो में काम करने का मौका मिलता है, तो जरूर करूंगी.”
https://www.instagram.com/p/ClYmjlMJAEk/
Also Read: टॉप 2 में अपनी जगह बनाएंगे MC Stan, श्रीजिता डे होंगी घर से बेघर,बिग बॉस 16 में आने वाला है ये जबरदस्त ट्विस्ट
झनक शुक्ला फिल्म ‘कल हो ना हो‘ में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने जिया कपूर का किरदार निभाया था. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा फिल्म में थे और ये मूवी सुपरहिट रही थी. इसके अलावा झनक करिश्मा का करिश्मा टीवी शो में नजर नहीं आई थी. शो दर्शकों को काफी पसन्द आया था. एक्ट्रेस ने मास्टर्स इन ऑर्कियोलॉजी की पढ़ाई की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने साबुन वाले बिजनेस पर पूरा ध्यान है. वो इसे आगे बढ़ाना चाहती है. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो पहाड़ों में बसना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




