ePaper

करीना कपूर ने कुछ यूं किया प्यार का इजहार, शेयर की पति सैफ अली खान की तसवीर

Updated at : 08 Mar 2020 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर ने कुछ यूं किया प्यार का इजहार, शेयर की पति सैफ अली खान की तसवीर

kareena kapoor khan- कुछ दिन पहले ही बेबो करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया. करीना के इंस्टाग्राम पर आने से उनके फैंस काफी खुश है.

विज्ञापन

मुंबई: कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया. करीना के इंस्टाग्राम पर आने से उनके फैंस काफी खुश है. करीना ने सोशल मीडिया पर अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की ब्लैक एंड वाइट तसवीर शेयर की है, जिसमें सैफ गिटार बजा रहे हैं. इस तसवीर पर अब तक हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके है.

करीना कपूर खान ने तसवीर शेयर कर बहुत ही खूबसूरत कैप्शन लिखा, ‘माय लव… हमेशा अपना धुन बजाते हैं.’ इस तसवीर को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी इस पर कमेंट कर रहे है.

बता दें कि करीना ने अपने बेटे तैमूर अली खान की भी तसवीर शेयर की थी. इस ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर में करीना कीा आधा चेहरा दिख रहा था और तैमूर उनकी गोद में थे. इस तसवीर में तैमूर बेहद प्यारे लग रहे थे. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए लिखा था, टवो इकलौता इंसान जो मेरा फ्रेम चुरा सकता है.’

View this post on Instagram

My love… always playing his own tune

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola