पहलगाम हमले पर करण वीर मेहरा ने कविता के जरिए बयां किया गुस्सा, Video में सुनिए क्या बोले

Updated:
विज्ञापन
Karan Veer Mehra poem on pahalgam terror attack

Karan Veer Mehra poem on pahalgam terror attack

22 अप्रैल को पहलगाम में हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस घटना में 26 लोगों की जान चली गई. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स और नेताओं ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया. अब करणवीर मेहरा ने एक खूबसूरत कविता के साथ दर्द बयां किया है.

विज्ञापन

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई. कई बॉलीवुड हस्तियों ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया. बिग बॉस 18 के विजेता और अभिनेता करण वीर मेहरा ने भी आशुतोष राणा की ओर से लिखी गई एक कविता के कुछ लाइन बोलकर अपना दुख व्यक्त किया. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें बताया कि कैसे आतंकवादियों ने देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है और कैसे मानवता खो गई है. उन्होंने कहा, “बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धरों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है और जम जम भी पानी है. पंडित भी पिए मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? सूरज एक है, चांद एक है, हवा भी एक है, सांस भी एक ही देती है. अगर कोई इंसानियत को नस्लों में बांटे तो वो नेता धोखेबाज है. सवाल बस इतना है कि क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा, या भगवान राम ने मस्जिद तोड़ी? तुमने धरती बांट दी. कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम, कोई सिख, कोई ईसाई, लेकिन लगता है हमने इंसान न होने की कसम खा ली है.” दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में स्थित बैसरन नामक घास के मैदान में संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में सभी हिंदू थे. इस घटना के कारण प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी. अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट और करीना जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस हमले पर दुख व्यक्त किया और इसकी कड़ी निंदा की.

यह भी पढ़ें- Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola