Karan Veer Mehra Net Worth: फ्लॉप करियर के बावजूद करणवीर मेहरा ने खूब कमाए पैसे, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jan 2025 8:28 PM
KARAN VEER MEHRA NET WORTH
Karan Veer Mehra Net Worth: करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं. उन्होंने अपने गेम प्लान से दर्शकों का दिल जीत लिया. एक्टर विनर बनने के करीब है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ.
Karan Veer Mehra Net Worth: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और बिग बॉस 18 के प्रतियोगी करण वीर मेहरा काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने जितनी मेहनत की, उनको उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली. हालांकि खतरों के खिलाड़ी 14 में विनर बनने के बाद उनका सिक्का चमका और लोगों के वह फेवरेट बन गए। बिग बॉस 18 में भी करण ने धमाल मचा दिया. उनके गेम प्ले को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब वह विनर बनने से थोड़ी ही दूर पर खड़े हैं.
कितनी है करणवीर मेहरा की नेटवर्थ
न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, करण वीर मेहरा की कुल संपत्ति लगभग 12 करोड़ रुपये है. इसमें दिल्ली में एक आलीशान घर शामिल है, जो उनकी वित्तीय सफलता को दर्शाता है. वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से शादी की, लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया. बाद में, उन्होंने 2021 में अभिनेत्री निधि सेठ से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी 2023 में खत्म हो गया.
करण इन विवादों का रह चुके हैं हिस्सा
अपने तलाक के बाद, निधि ने करण के साथ अपनी शादी को “सबसे बड़ी गलती” बताया. हालांकि जवाब में करण ने कहा, ”कम से कम एक पत्नी ने अपनी गलती तो मानी.” साथ ही बिग बॉस 18 में लाइफ कोच अरफीन खान ने करण पर हिंसक होने का आरोप लगाया था. करण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी पर हाथ नहीं उठाया. जब सलमान खान ने उनसे सवाल किया, तो करण ने स्पष्ट किया कि उनके रिश्तों में बहस तो हुई, लेकिन कभी भी कोई शारीरिक हिंसा नहीं हुई. करण वीर मेहरा ने साल 2004 में शो ‘रीमिक्स’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. बाद में वह ‘बीवी और मैं’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Finale Live Updates: फिनाले के पहले एविक्शन में ईशा सिंह हुई आउट, इन 2 में से कोई बनेगा विनर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










