कपिल शर्मा ने कुछ इस अंदाज में अर्चना पूरन सिंह को जन्मदिन किया विश, लिखा- आप को जिंदगी की....

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2022 4:04 PM

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की कुछ झलकियां फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया. अब कपिल शर्मा ने अर्चना को बड़े ही खान अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक फोटो भी शेयर की.

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही है. इस मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने हालिया फोटोशूट से उनके साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तसवीर में दोनों काफी फनी लग रहे हैं. फोटोज में कपिल ने ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ सफेद कोट पहना था. अर्चना ने ग्रे डेनिम जैकेट और रेड टॉप के साथ पैंट पहनी थी. बता दें कि अर्चना ने 2019 में रियलिटी टीवी शो, द कपिल शर्मा शो में जज के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ली थी.

कपिल शर्मा ने लिखा खास मैसेज

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अर्चना के लिए एक स्पेशल नोट लिखा, “आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं @archanapuransingh मैम (केक, मफिन और हार्ट इमोजी) आप हमेश खुश रहो, तंदुरुस्त रहो, भगवान से याही प्रार्थना करते हैं (खुश और स्वस्थ रहें। मैं ईश्वर से आपके लिए भी यही प्रार्थना करता हूं. लव यू, ऑलवेज रिलेड्स.” उन्होंने पोस्ट पर हैशटैग #happybirthdayarchanapuransingh #happybirthday का इस्तेमाल किया. एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने कमेंट करते हुए लिखा, ”हैप्पी बडी डियर अर्चना…ढेर सारा प्यार.” एक यूजर ने लिखा, “मेरे सबसे पसंदीदा दोनों, धन्य रहें.” एक अन्य फैन ने अर्चना के लिए लिखा, “एकमात्र…मेरे पसंदीदा अभिनेत्री… मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.”

https://www.instagram.com/p/Ci9fKkZDV0R/
अर्चना पूरन सिंह ने इन फिल्मों में किया काम

अर्चना पूरन सिंह ने अभिषेक के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की और फिर नसीरुद्दीन शाह के साथ जलवा में अभिनय किया. वह अग्निपथ (1990), सौदागर (1991), शोला और शबनम (1992), आशिक आवारा (1993) और राजा हिंदुस्तानी (1996) जैसी कई फिल्मों का भी हिस्सा थीं. फैंस ने उन्हें लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती, दे दना दन और बोल बच्चन जैसी कॉमेडी भूमिकाओं में देखा है. उन्हें श्रीमान श्रीमती, जुनून और जी हॉरर शो सहित टेलीविजन धारावाहिकों में भी देखा गया था. अर्चना कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, इंडियाज लाफ्टर चैंपियन और द कपिल शर्मा शो सहित कॉमेडी शो का हिस्सा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Ci8H6hQoW7Q/
Also Read: Devi Geet: नवरात्रि के लिए लोगों से चंदा मांगते दिखें खेसारी लाल यादव, देखें ‘दुर्गा पुजा के चंदा 2’ गाना
इन फिल्मों में दिखेंगे कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा अब लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. कपिल शर्मा अगली बार ज्विगाटो में नजर आएंगे. नंदिता दास द्वारा निर्देशित, इसमें उन्हें और शाहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के ट्रेलर का हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था. ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola