ePaper

The Kapil Sharma Show : कपिल ने पूछा- महाभारत के कलाकार आ रहे हैं, आपको कुछ पूछना है? फैंस ने दिया इसपर मजेदार जवाब

Updated at : 22 Sep 2020 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show : कपिल ने पूछा- महाभारत के कलाकार आ रहे हैं, आपको कुछ पूछना है? फैंस ने दिया इसपर मजेदार जवाब

The Kapil Sharma Show : कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते पौराणिक सीरियल 'महाभारत (Mahabharat)' के कलाकार आने वाले हैं. इसे लेकर कपिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसके बाद कपिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. वहीं नये महाभारत में 'भीष्म' का किरदार निभाने वाले एक्टर आरव चौधरी (Arav Chowdharry) ने भी इस ट्वीट का काफी मजेदार जवाब दिया, जो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते पौराणिक सीरियल ‘महाभारत (Mahabharat)’ के कलाकार आने वाले हैं. इसे लेकर कपिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसके बाद कपिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. वहीं नये महाभारत में ‘भीष्म’ का किरदार निभाने वाले एक्टर आरव चौधरी (Arav Chowdharry) ने भी इस ट्वीट का काफी मजेदार जवाब दिया, जो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है.

दरअसल, कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज महाभारत के ऐक्टर्स आ रहे हैं, कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो कमेंट में भेज दें. धन्यवाद.’ इस ट्वीट के बाद से ही फैंस जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. जबकि नये महाभारत में भीष्म का किरदार निभाने वाले एक्टर आरव चौधरी ने भी इस पर जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमें तो नहीं बुलाया.’

कपिल के इस सवाल पर एक शख्स ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘एक सवाल अर्जुन जी से है, उन्होंने बृहन्नला का किरदार निभाया था, यह उन्होंने कैसे मैनेज किया. जिस तरह से उन्होंने यह किरदार निभाया था वह बहुत अच्छा था’. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उस वन का क्या नाम था जिसे पांडवों ने जलाकर वहां इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था?’

एक मीडिया यूजर ने तो कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर सवाल पूछने के लिए कपिल से कहा. शख्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘पाजी उनसे पूछना कोरोना वायरस वैक्सीन कब आयेंगी’. एक ने लिखा, ‘बस इसका ही इंतजार था’. वहीं कई अन्य यूजर्स भी कमेंट कर कपिल को अपना सवाल बता रहे है.


https://twitter.com/AkkiDhoni_/status/1307915808606093313

पिछले हफ्ते कपिल शर्मा शो में आशुतोष राणा अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ मेहमान बनकर आए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया था. वहीं, टैलेंटेड सिंगर्स हर्षदीप कौर और रिचा शर्मा भी आयी थी. इस दौरान सबने मिलकर शो में खूब मस्ती की. शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियोज भी वायरल हुए थे.

Also Read: The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा की इस बात पर चिल्ला पड़ी अर्चना पूरन सिंह! ये है वजह… VIDEO

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉ‍कडाउन के बाद अपने शो ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है. हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्‍यू में बताया था,’ हम बिना दर्शकों के शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर दर्शकों की कमी हमें खलती है. हालांकि अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) इस कमी को पूरा कर देती हैं. वह और उनकी हंसी सेट पर सौ लोगों के समान है.”

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola