ePaper

Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

Updated at : 09 Jan 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

'कपिल शर्मा शो' से पॉपुलर होने वाली सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. शो से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली है कि फैंस सुमोना को कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी कहकर बुलाते है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है, जिसमें उनका अलग अंदाज दिख रहा है.

विज्ञापन
undefined

‘कपिल शर्मा शो’ से पॉपुलर होने वाली सुमोना चक्रवर्ती अपने पोस्ट फैंस से शेयर करती रहती है. पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस लाइमलाइट में रहती है.

undefined

सुमोना चक्रवर्ती ने फोटो शेयर कर बताया कि उनका नया साल कैसा रहा. एक्ट्रेस ने अपनी नए साल की टाइगर रिजर्व यात्रा की कई तस्वीरें साझा की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सर्दी. कोहरा. बारिश. चीता. बटर चिकन. रात्रि में जंगल की सैर. जंगल. तेंदुआ, खजुराहो मंदिर. 2024 की अच्छी शुरुआत. नए साल की शुभकामनाए.

undefined

सुमोना ने उत्तरी मध्य प्रदेश में विंध्य पहाड़ियों में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/C11IGXHKDCb/?img_index=1
undefined

तसवीरों में सुमोना अपनी ट्रिप फुल ऑन एजॉय करती दिखी. इस फोटो में वो दूरबीन लेकर जंगल में कुछ देखती नजर आ रही है. उनके चेहरे पर एक मुस्कान झलक रही है.

undefined

सुमोना की फोटोज पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, टाइगर जिंदा है अभी. एक यूजर ने लिखा, वॉव, खूबसूरत. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर.

undefined

सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड के साथ तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, मैंने कल रात एक पुरस्कार जीता. ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

undefined

सुमोना चक्रवर्ती लिखती है, मेरी पहली जीत 17 साल पहले अभिनय शुरू करने के बाद मेरी पहली जीत. जो भी कहो हम सभी प्रशंसा और मान्यता के आकांक्षी हैं.

undefined

पिछले साल दुर्गा पूजा में सुमोना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो धुनुची डांस करते नजर आई थी. धुनुची को लेकर वो जैसे झूमी थी, उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया था.

undefined

सुमोना काफी हॉट और ग्लैमरस है. सुमोना अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज से फैंस को बेताब करती रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई बेहतरीन फोटोज मौजूद है.

undefined

सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा शो “कहानी कॉमेडी सर्कस की” की विनर जोड़ी हैं. दोनों की जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आती है.

Also Read: Kapil Sharma Show: होंठों का मजाक बनने पर दुखी होती थी कपिल शर्मा की बीवी सुमोना चक्रवर्ती, बोली- पहले ही…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola