एक ही बिस्तर पर किसी अनजान के साथ नहीं सो सकती... कंगना ने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 9:42 AM

विज्ञापन

Kangana Ranaut ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशन्स को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बॉयफेंड्स के साथ एक ही बेड पर सोना पसंद नहीं है.

विज्ञापन

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने घर मनाली में हैं. न‍वरात्र‍ि (Navratri) के मौके पर अभिनेत्री वहां साधना कर रही हैं. हाल ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की बातें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था. अब कंगना ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशन्स को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बॉयफेंड्स के साथ एक ही बेड पर सोना पसंद नहीं है.

पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मेरे पास कोई ऐसा नहीं है जो मेरी एनर्जी को कम कर सके. मैं इसके लिए कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकती. मैं अपने आप में पूरी हूं. इसलिए मुझे मेरी जिंदगी में मेरे जैसा ही कंप्लीट शख्स चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, ”मैं हमेशा से अपनी आजादी के नशे में रही हूं. जब मैं केजुअल डेट करती थी उस समय भी में उस शख्स के साथ बेड शेयर नहीं कर पाती थी. मैं आधी रात को उठकर अपने कमरे में चली जाती थी. ”

इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उनका वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में कंगना कह रही हैं, ‘जब मैं 15-16 साल की थी तो घर से भाग गई थी. मुझे लगता था कि हाथ ऊपर उठाकर तारे तोड़ लूंगी. घर से भागने के एक दो साल बाद मैं फिल्म स्टार थी. एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड हो रहे थे और मैं ऐसे लोगों के बीच फंस चुकी थी कि मुझे मौत ही वहां से निकाल सकती थी. तभी मेरी लाइफ में मेरे एक दोस्त आए जो स्ट्रगल कर रहे थे वो फाइट मास्टर थे. उन्होंने मुझे योगा करवाना शुरू किया.

एक दिन उन्होंने कहा आंखे बंद करो मैंने जैसे ही आंखें बंद की मुझे रोना आने लगा. यह देख वो हैरान हो गए. उन्होंने कहा आंख बंद नहीं कर सकती तो फिर मेडिटेशन कैसे करेगी. बाद में उन्होंने एक किताब दी. बाद में मैने विवेकानंद जी को अपना गुरू मान लिया. और उन्हीं की गाइडेंस में मैंने खुद को संवारा.’

कंगना ने ये भी कहा कि, कभी भी अपने बुरे दौर को बुरा नहीं समझना चाहिए, क्योंकि यह पल आपको कुछ न कुछ सिखाने जरूर आता है और यह समय भी हमें जिंदगी में एक बड़ी सीख दे रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola