कंगना रनौत ने Indira Gandhi की तारीफ में कह दी ये बड़ी बात, जानिए क्या-क्या कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2021 3:19 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने कहा खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इन को अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का विवादों से पुराना नाता रहा है. एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीतें दिनों एक्ट्रेस ने आजादी भीख में मिली है, वाले बयान पर खूब ट्रोल हुई थी. जिसके बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है.
अभिनेत्री ने इंदिरा गाधी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, जब राष्ट्र की अंतरात्मा गहरी नींद में हो, तो लठ ही एकमात्र उपाय है और तानाशाही ही एक मात्र समाधान है. जन्मदिवस की बधाई मैडम प्राइम मिनिस्टर.
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दूसरी पोस्ट भी की है. कंगना लिखा,’खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों… लेकिन उस महिला को मत भूलना… एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीच क्रश किया था… उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए… उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी… आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये… इनको वैसा ही गुरु चाहिए.’
हाल ही में कंगना ने कृषि कानून वापस लिए जाने पर भी अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा था कि ‘अगर संसद में चुनी हुई सरकार के बदले सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र है. उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते थे.’
Also Read: कृषि कानूनों की वापसी पर कंगना रनौत ने जताई नाराजगी, बोलीं- दुखद, तो यह भी एक जिहादी देश…Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










