Jigra OTT Release Date: आलिया भट्ट की जिगरा इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Dec 2024 1:17 PM
Jigra OTT Release Date: आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब ये फिल्म नेटफिल्क्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. जान लें डिटेल्स.
Jigra OTT Release Date: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की भारी सफलता के बाद आलिया भट्ट ने इस साल अक्टूबर में जिगरा की रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की. वासन बाला की जिगरा 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों से अच्छा रिसपांस नहीं मिला. धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.
जिगरा इस ओटीटी पर देगी दस्तक
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद जिगरा पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के पूरी तरह तैयार है. फिल्म 6 दिसंबर से दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध होगी. ओटीटी दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, फूलों और तारों ने कहा है, उलटी गिनती शुरू करो… जिगरा कल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. जेल-ब्रेक एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर में कुल 62 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 37 करोड़ घरेलू बिक्री से आए.
क्या है जिगरा की कहानी
जिगरा की कहानी की बात करें तो सत्या (आलिया भट्ट) के भाई अंकुर (वेदांग रैना) को विदेशी जेल में मौत की सजा सुनाई जाती है. हालांकि वह अपने भाई को बचाने के लिए जुनूनी खोज पर निकलती है. इस मूवी में भाई-बहन के अटूट बंधन को दिखाया गया है. वासन बाला ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ जिगरा का सह-लेखन किया और फिल्म का निर्देशन किया. करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सौमेन मिश्रा की ओर से धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित मूवी में वेदांग रैना और आलिया भट्ट मुख्य कलाकार हैं.
Also Read- Jigra Worldwide Box Office Collection: फ्लॉप हुई आलिया भट्ट की फिल्म, अब तक कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










