Jigra Worldwide Box Office Collection: फ्लॉप हुई आलिया भट्ट की फिल्म, अब तक कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Oct 2024 4:37 PM

विज्ञापन

Jigra Worldwide Box Office Collection: वासन बाला निर्देशित जिगरा का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. प्रभावशाली ट्रेलर और स्टोरी लाइन के बावजूद ये दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही. आइये जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Jigra Worldwide Box Office Collection: आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही. हर दिन मूवी के कलेक्शन में गिरावट आई और अब ये थियेटर्स में लगभग समाप्त हो गई है. जिगरा आलिया के किरदार सत्या की कहानी है, जो अपने भाई अंकुर को विदेशी भूमि में मौत की सजा मिलने के बाद उसे बचाने के लिए लड़ाई लड़ती है. आइये जानते हैं मूवी ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.

जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

जेल-ब्रेक एक्शन-ड्रामा का परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक है वासन बाला की ओर से निर्देशित, जिगरा ने ओपनिंग डे पर 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पहले सप्ताह में मूवी 22.45 करोड़ रुपये खाते में डाले. दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई गिरकर 6.85 करोड़ हो गई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं भारत में 31 करोड़ है.

क्या है जिगरा की कहानी

जिगरा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई. फिल्म की कहानी की बात करें तो सत्या (आलिया भट्ट) और अंकुर (वेदांग रैना) अनाथ हैं. सत्या, बड़ी होने के नाते, अपने भाई के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव है और मां-बाप की तरह अपने भाई का ख्याल रखती है. अंकुर एक प्रोग्रामर है. हालांकि दूसरे देश में उसे मौत की सजा सुनाई जाती है. जिसके बाद सत्या उसे बचाने की कोशिश में लग जाती है.

Also Read:Jigra: अगर आलिया की फिल्म देखने का सोच रहे है, तो टिकट बुक करने से पहले जान ले कहानी में है कितना दम

Also Read:Decoding Jigra Controversy: क्या सच में है जिगरा, सावी की रीमेक, क्या है श्रीदेवी कनेक्शन, जानिए 

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola