झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1 से 7 नवंबर तक जमशेदपुर में, रैंप पर कैटवॉक करेंगी आदिवासी बालाएं

Jharkhand National Film Festival|झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्थापक संजय सतपथी, राजू मित्रा व संरक्षक पूर्वी घोष ने बताया कि इस महोत्सव में 100 से ज्यादा फिल्में आयीं थीं. उनमें से केवल 60 फिल्मों को ही महोत्सव में एंट्री मिली है. महोत्सव में दर्शकों की एंट्री मुफ्त होगी.
Jharkhand National Film Festival|झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का आगाज एक नवंबर को हो रहा है. यह फिल्म महोत्सव एक से सात नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में चलेगा. एक व दो नवंबर को फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग श्रीनाथ विश्वविद्यालय आदित्यपुर व करीम सिटी कॉलेज प्रेक्षागृह साकची में होगी. तीन से छह नवंबर को फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में की जायेगी. सात नवंबर को रंगारंग सतरंगी कार्यक्रम के बीच सिने अवार्ड समारोह का आयोजन एक्सएलआरआइ टाटा ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में होगा. अवार्ड समारोह में बॉलीवुड की अदाकारा व ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी शिरकत करेंगीं. वहीं, झारखंड के लोकगायक पद्मश्री मुकुंद नायक भी सिने अवार्ड समारोह में मौजूद रहेंगे. यह जानकारी शनिवार (28 अक्टूबर) को झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्थापक संजय सतपथी, राजू मित्रा व संरक्षक पूर्वी घोष ने सोनारी ट्राइबल कल्चरल सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 100 से ज्यादा फिल्में आयीं थीं. उनमें से केवल 60 फिल्मों को ही महोत्सव में एंट्री मिली है. महोत्सव में दर्शकों की एंट्री नि:शुल्क होगी.
-
बॉलीवुड अभिनेत्री राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अवार्ड समारोह में करेंगीं शिरकत
-
श्रीनाथ विश्वविद्यालय, करीम सिटी कॉलेज व माइकल जॉन प्रेक्षागृह में होगी पब्लिक स्क्रीनिंग
-
7 नवंबर को सतरंगी रंगारंग कार्यक्रम के बीच सिने अवार्ड समारोह का होगा आयोजन
-
भारत समेत अन्य देशों से 100 से ज्यादा फिल्मों को महोत्सव में इंट्री के लिए भेजा गया था
20 देशों से आयी है फिल्मों की एंट्री
राजू मित्रा ने बताया कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को अब सात समुद्र पार के लोग भी जानने लगे हैं. इस वजह से भारत ही नहीं, बल्कि अन्य 20 देशों में से फिल्म की एंट्री आयी है. लौहनगरी जमशेदपुर के लोगों ने विभिन्न भाषाओं की फिल्में देखने का मौका मिलेगा.
रैंप पर कैटवॉक करेंगी आदिवासी बालाएं
सिने अवार्ड समारोह में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर व बेस्ट ऐक्ट्रेस पुरस्कार का वितरण किया जायेगा. इस दौरान ट्राइबल फैशन शो का आयोजन होगा. इसमें झारखंड की आदिवासी बालाएं पारंपरिक आउटफिट में रैंप पर कैटवॉक करेंगी. वहीं, झारखंड के सिने कलाकारों को भी महोत्सव में मंच साझा करने का मौका मिलेगा. वे अपनी डांस-मस्ती का जलवा बिखेरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




