Jhanak: अनिरुद्ध के पास नहीं होगा अर्शी के सवाल का जवाब, झनक को हराने के लिए रची गई बड़ी साजिश

Updated:
विज्ञापन
jhanak

jhanak

सीरियल झनक में दिखाया जाएगा कि सृष्टि को गुरुजी के माध्यम से बता चलता है कि झनक इस डांस कंपटीशन में भाग ले रही है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वहीं, अर्शी गुस्से में अनिरुद्ध से सवाल करती है.

विज्ञापन

Jhanak: स्टार प्लस के शो झनक में आज रात का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि झनक के खिलाफ बृज भूषण साजिश रच रहा है. वो कुछ कंटेस्टेंट को झनक की ड्रेस और उसका डांस खराब करने के लिए कहते हैं. इन सब मुश्किलों के बाद भी आदित्य कपूर को झनक अपने डांस से इम्प्रेस कर देती है. वहीं, झनक को शो से बाहर निकाल दिया जाता है. हालांकि आदित्य, अदिति की मदद से सच्चाई सामने आती है और झनक की वापसी शो में होती है. दर्शक उसका स्वागत तालियों से करते हैं.

अनिरुद्ध पर भड़की अर्शी

झनक के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अर्शी और अनिरुद्ध ऑडिटोरियम में अपने सीट पर बैठते हैं. इस दौरान होस्ट सबको झनक से मिलवाते हैं. अर्शी उसे देखकर हैरान हो जाती है और अनिरुद्ध से इस बारे में पूछती है. उसे यकीन है कि अनिरुद्ध ने इस बारे में उससे छिपाया है. हालांकि अनिरुद्ध इस बात से इनकार करता है और कहता है उसे कुछ नहीं पता था. वहीं, सृष्टि मुंबई पहुंचती है और गुरुजी से मिलती है.

Also Read- Jhanak: इस शख्स की वजह से डांस कंपटीशन से बाहर हो जाएगी अर्शी, क्या झनक बन पाएगी विनर

Also Read- Jhanak: सीरियल में हो रही इस किरदार की री-एंट्री, कहा- मैं घर पर जॉबलेस…

झनक के जूस में किसी ने कुछ मिलाया

फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि सृष्टि को गुरुजी के माध्यम से बता चलता है कि झनक इस डांस कंपटीशन में भाग ले रही है और सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अर्शी भी वहां डांस करने वाली है और इस बारे में अर्शी को कुछ पता नहीं है. वहीं, झनक के खिलाफ कंटेस्टेंट एक बड़ी साजिश करते हैं. उनमें से एक कंटेस्टेंट झनक के जूस में कुछ मिला देता है और ये जूस झनक के पास पहुंचा देता है. दूसरी तरफ, बोस के घर के बाहर अप्पू, ललन से मिलती है. दोनों जैसे-जैसे ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं, उनके मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगती है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola