Jhanak: झनक की याददाश्त आई वापस, पिता की सच्चाई जानने से सिर्फ 2 कदम दूर है उर्वशी की बेटी
Jhanak leap
सीरियल झनक में दिखाया जाएगा कि झनक को होश आता है और वह पूछती है कि वह कहां पर है. गुरुजी उसे भरोसा दिलाते हैं कि वह ठीक और सुरक्षित है. गुरुजी अनिरुद्ध के बारे में पूछते है.
Jhanak: सीरियल झनक में एक शॉकिंग टर्न आनेवाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि झनक एक आश्रम में रह रही है. झनक की याददाश्त चली गई है. वहां के पंडित उसकी याददाश्त वापस लाने में मदद कर रहे हैं. झनक को अपनी पिछली लाइफ की झलकियां सामने आने लगती हैं. सीरियल में दिखाया जाएगा कि बृजभूषण नाम का एक पंडित आश्रम में आएगा, जो उर्वशी की तलाश कर रहा है.
इस सच से बेखबर है झनक
झनक में दिखाया जाएगा कि झनक की मां का नाम उर्वशी है और बृजभूषण नाम अर्शी के गुरुजी से काफी मिलता-जुलता है. जिसे झनक के रियल फादर के रूप में दिखाया गया है. ये सच्चाई बहुत कम लोगों को पता है. वहीं, शो में दिखाया गया था कि बृजभूषण, असल में झनक के चाचा है. जबकि आश्रम में जो बृजभूषण नाम का पंडित है, वह झनक का पिता और उर्वशी का पति है. झनक अपने पिता के इतने पास होकर भी इस सच से बेखबर है. ये देखना दिलचस्प होगा कि ये सच्चाई कैसे बाहर आएगी.
झनक को आया होश
झनक को होश आता है और वह पूछती है कि वह कहां पर है. गुरुजी उसे भरोसा दिलाते हैं कि वह ठीक और सुरक्षित है. गुरुजी अनिरुद्ध के बारे में पूछते हैं ताकि उसके परिवार वालों के बारे में कुछ पता चल सकें. अनिरुद्ध का नाम सुनकर झनक डर जाती है और बेचैन हो जाती है. गुरुजी उसे ज्यादा परेशान नहीं होने के लिए कहते हैं. गुरूजी उसका नाम पूछते है, तो वह पहले झनक रैना कहती है और फिर झनक बोस बोलती है. हालांकि फिर वह खुद को झनक रैना कहती है. पंजित उससे उर्वशी रैना के बारे में पूछते है. झनक कहती है वह उसकी मां है. उसी वक्त बृजभूषण आता है और धनक उसे देख हैरान रह जाती है. उसका फेस अर्शी के गुरुजी से मिलता है.
Also Read-Anupama Twist: ये शख्स आध्या को मनाएगा वापस घर लौटने को, अनु को मिल जाएगी उसकी खोई बेटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










