Jailer 2: रजनीकांत के साथ कब से शुरू होगी जेलर 2 की शूटिंग, निर्माता नेल्सन दिलीपकुमार ने दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jailer 2: नेल्सन दिलीपकुमार की ओर निर्देशित और रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई. फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अब जेलर 2 को लेकर नेल्सन ने बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर साल 2023 की सबसे लोकप्रिय हिट फिल्मों में से एक रही. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से निर्देशित मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और भारत में 300 करोड़ रुपये को पार कर गई. इन-दिनों नेल्सन अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन वेंचर, ब्लडी बेगर के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच, खबरें आई हैं कि रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर जेलर का जल्द ही सीक्वल बनेगा. अब निर्देशक ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

अब शुरू होगी जेलर 2 की शूटिंग

एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान, नेल्सन दिलीपकुमार से पूछा गया कि वह जेलर 2 की शूटिंग कब शुरू करेंगे. जिसपर उन्होंने खुलासा किया कि वह जेलर 2 का प्रोडक्शन स्टेज तब स्टार्ट करेंगे जब मुख्य स्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग गैंगस्टर फिल्म, कुली की शूटिंग पूरी कर लेंगे. वह सही टाइम आने का इंतजार कर रहे हैं.

इस फिल्म के बाद जेलर 2 पर काम करना शुरू कर देंगे नेल्सन दिलीपकुमार

डायरेक्टर ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि रजनीकांत के पास कुली के बाद कोई दूसरी फिल्म शेड्यूल है या नहीं. हालांकि, जितना मुझे पता है कि हम लोग ब्लडी बेगर की रिलीज के बाद जेलर 2 पर काम करना शुरू कर देंगे. जेलर के पहले पार्ट में मोहनलाल, डॉ. शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स थे और ऐसी खबरें हैं कि सीक्वल में भी ये लोग वापस आएंगे.

किस ओटीटी पर देख सकते हैं जेलर

अगर अभी तक आपने रजनीकांत की जेलर नहीं देखी है, तो इसे प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म एक सेवानिवृत्त जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के बारे में है, जो अपने बेटे के हत्यारों को खोजने के लिए निकलता है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी.

ब्लडी बेगर की क्या है कहानी

नेल्सन दिलीपकुमार का पहला प्रोडक्शन वेंचर, ब्लडी बेगर, जिसका निर्देशन शिवबालन मुथुकुमार उर्फ ​​एम शिवबालन ने किया है. फिल्म की कहानी एक घमंडी भिखारी की जिंदगी के बारे में है. इसमें रेडिन किंग्सले, मेरिन फिलिप, तनुजा मधुरपंतुला, अनारकली, हर्षद जैसे स्टार्स हैं. यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है.

Also Read- Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

Also Read- Rajinikanth Upcoming Movies: थलाइवा के खाते में आईं ये धांसू फिल्में, फुल ऑन एक्शन मोड में दिखेंगे Rajnikanth

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान, नेल्सन दिलीपकुमार से पूछा गया कि वह जेलर 2 की शूटिंग कब शुरू करेंगे. जिसपर उन्होंने खुलासा किया कि वह जेलर 2 का प्रोडक्शन स्टेज तब स्टार्ट करेंगे जब मुख्य स्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग गैंगस्टर फिल्म, कुली की शूटिंग पूरी कर लेंगे. वह सही टाइम आने का इंतजार कर रहे हैं.