Rajinikanth Upcoming Movies: थलाइवा के खाते में आईं ये धांसू फिल्में, फुल ऑन एक्शन मोड में दिखेंगे Rajnikanth

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Rajinikanth Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही बैक टू बैक एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में उनकी फिल्म वेट्टैयन से लेकर मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 भी शामिल हैं.

विज्ञापन

Rajinikanth Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी कोई भी फिल्म की अनाउंसमेंट होते ही फैंस की बेसब्री सातवें आसमान पर पहुंच जाती है. वैसे तो एक्टर हर किरदार के जान डाल देते हैं लेकिन सबसे ज्यादा दर्शकों को उनका एक्शन अवतार पसंद आता है. ऐसे में अगर आप काफी समय से उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, और उन्हें एक्शन करते देखना चाहते हैं तो आइए आज हम आपको थलाइवा की आने वाली नई फिल्मों के नाम बताते हैं.

वेट्टैयन

टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित ‘वेट्टैयन’ अनाउंसमेंट के बाद से जमकर लाइमलाइट बटोर रही है. ऐसा होना भी जायज है क्योंकि एक बार फिर 33 साल बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार के हैं. यह फिल्म आज से दो दिन बाद 10 अक्टूबर हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत अन्य भाषा में रिलीज होगी.

Also read: रजनीकांत की नई फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 24 घंटों में बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट

Also read: रजनीकांत के अस्पताल से डीचार्ज होने के बीच, अमिताभ बच्चन ने किया ‘वैट्टेय्यन’ का हिंदी ट्रेलर शेयर, लिखा ‘द हंटर आ गया…’

कुली

लोकेश कानगराज की निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ साल 2025 में थिएटर्स के कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्कीनेनी, श्रुति हासन, सत्यराज जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है. इस फिल्म में रजनीकांत काफी धांसू लुक नजर आएगा.

जेलर 2

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल जल्द ही थिएटर्स के रिलीज होगा. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलिपकुमार ने किया है. यह एक एक्शन फिल्म है.

ऐसे में आप रजनीकांत की किस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, इसे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताएं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola